पिता की गोद से बच्चे को छीनकर उतार दिया मौत के घाट, फोन पर कहा- स्कूल के पीछे बेटे की पड़ी है लाश
अयोध्याः जिले के पूरकलंदर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं, जहां पिता और बेटे पर दबंगों ने हमला कर दिया। इस दौरान दबंगों ने मासूम की वहीं हत्या कर शव फेंक दिया। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, पिता अपने बेटे के साथ खरीदारी करने जा रहे था। इसी दौरान तीन दबंगों ने उनपर हमला कर दिया। हालांकि इस दौरान पिता ने किसी तरह भागकर जान बचाई, लेकिन सात वर्षीय बेटे को दबंगों ने छीन लिया।

साथियों के साथ मिलकर किया हमला
लाइव हिन्दुस्तान की खबर के मुताबिक यह पूरी घटना पूरकलंदर थाना क्षेत्र के सरियावां गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास की है। । पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक बीकापुर के मलेथू कनक निवासी राहुल सिंह ने बताया कि वह पहली पत्नी के सात वर्षीय बेटे ऋतिक सिंह को लेकर रानी बाजार जा रहा था। इसी बीच सरियावां गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास राजा सिंह अपने दो साथियों के साथ आया और रोक लिया।

बेटे को पिता की गोद से छीना
इसके बाद पूर्व में दर्ज मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने लगा। राहुल ने मुकदमे को वापस लेनी की बात को इंकार करने लगा,जिसके बाद उन्होंने हमला कर दिया। राहुल अपने बेटे ऋतिक को लेकर भागा तो ऋतिक का हाथ पकड़ कर खींचा और साथ ले गए। राहुल घटनास्थल से भाग गया, लेकिन आरोपियों ने ऋतिक का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को वहीं सड़क पर छोड़कर आरोपी भाग निकले।

आरोपियों ने फोन कर दी जानकारी
पुलिस पहुंची तो आरोपियों ने राहुल को फोन कर बताया कि विद्युत उपकेंद्र के पीछे जनजागरण विद्यालय के परिसर में ऋतिक का शव पड़ा है। कुछ ही देर में घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी सिटी विजयपाल सिंह व सीओ अमर सिंह मौके पर पहुंचे। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
बढ़ते तनाव को देखते हुए पीड़ित राहुल के घर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। एसओ मार्कण्डेय सिंह ने बताया कि ऋतिक के पिता की तहरीर पर राजा सिंह व अंकुर सिंह निवासी सरियावां और कल्लू पासी निवासी हूंसेपुर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications