#GoogleForIndia: जानिए भारत को क्या देंगे सुंदर पिचाई?
बेंगलुरु। इंटरनेट की सबसे बड़ी कंपनी गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई सीईओ बनने के बाद पहली बार भारत आये तो अपने देश के लिये कई सारे तोहफे साथ लेकर आये। सुंदर पिचाई ने गूगल द्वारा आयोजित कार्यक्रम #GoogleForIndia में अपनी योजनाओं के बारे में बताया। चलिये पढ़ते हैं, क्या-क्या योजनाएं लेकर गूगल देश के विकास की नींव को मजबूत करने जा रहा है।
क्या कहते हैं सुंदर पिचाई-
- गूगल का पहला मकसद भारत में उन लोगों को इंटरनेट मुहैया कराना है, जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।
- इंटरनेट पर कंटेंट की बात करें तो भारत इस वक्त दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है।
- अगले एक साल के भीतर भारत में अमेरिका से ज्यादा एंड्रॉयड फोन यूज़र हो जायेंगे।
- भारत में हिंदी व क्षेत्रीय भाषाओं में कंटेंट को बढ़ावा दिया जायेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सूचनाएं पहुंच सकें।
क्या हैं गूगल के प्लान जो पढ़ सकते हैं स्लाइडर में-

इंटरनेट साथी
'इंटरनेट साथी' योजना के तहत गूगल अगले 3 सालों में ग्रामीण भारत की 3 लाख गांवों की महिलाओं को इंटरनेट की सेवा प्रदान करेगा।

नये प्रॉडक्टस
गूगल केवल हर हाथ में इंटरनेट पहुंचाने का काम नहीं करेबा, बल्कि मैप मेकर, यूट्यूब ऑफलाइन, स्ट्रीमलाइन सर्च आदि जैसे प्रॉडक्ट भी लायेगा।

नया रिक्रूटमेंट
गूगल भारत में वृहद स्तर पर रिक्रूटमेंट करने जा रहा है। इसके अंतर्गत टेक्निकल और नॉन टेक्निकल दोनों प्रकार की जॉब होंगी।

हैदराबाद में नया कैम्पस
गूगल जल्द ही हैदराबाद में नया कैम्पस स्थापित करने जा रहा हे।

20 लाख डेवलपर्स को ट्रेनिंग
अगले 3 सालों में गूगल भारत के 20 लाख एंड्रॉयड ऐप डेवलपर्स को विशेष ट्रेनिंग प्रदान करेगा। यह काम नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के साथ किया जायेगा।

100 रेलवे स्टेशनों पर WIFI
2016 के अंत तक मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली समेत देश के 100 रेलवे स्टेशनों को वाईफाई से युक्त करने का काम गूगल करने जा रहा है।

400 रेलवे स्टेशनों पर WIFI
गूगल का लक्ष्य देश के 400 रेलवे स्टेशनों को वाईफाई सेवा से लैस करने का है। 2016 तक 100 और फिर आगे कार्य जारी रहेगा।

प्रोजेक्ट लून भारत आयेगा
गूगल का प्रोजेकट लून भारत आयेगा, जिसके अंतर्गत सस्ती इंटरनेट सेवा प्रदान की जायेगी। यह सेवा खास कर ग्रामीण भारत के लिये होगी।












Click it and Unblock the Notifications