गूगल ने Google Pay की मदद से स्कैमर्स से बचाए 12 हजार करोड़, YouTube पर 20 लाख वीडियो किए डिलीट
Google India News: टेक दिग्गज कंपनी गूगल ने ऑनलाइन सेफ मौहाल बनाने के लिए पीछे 3 महीने के अंदर यूट्यूब से 20 लाख से ज्यादा वीडियो को हटाया है। इसी के साथ ऑनलाइन पेमेंट ट्रांजैक्शन ऐप गूगल पे (Google Pay) से 12 हजार करोड़ का स्कैम भी रोका है।
कंपनी की तरफ से यह जानकारी गुरुवार (19 अक्टूबर) को साझा की गई। कंपनी के मुताबिक 2023 की दूसरी तिमाही में करीब 20 लाख वीडियो को प्लेटफॉर्म से हटाया है।

Google का कहना है कि कंपनी ने भारत में अप्रैल और जून 2023 के बीच अपनी नीतियों का उल्लंघन करने के लिए 20,00,000 से अधिक YouTube वीडियो हटा दिए हैं। कंपनी की तरफ से इस व्यापक सफाई अभियान की जानकारी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में Google for India 2023 कार्यक्रम में दी गई।
इसके अलावा बताया कि Google Pay पर हमने लोगों को उनकी पसंदीदा भाषा में संदिग्ध लेनदेन के बारे में तुरंत अलर्ट किया। हमने धोखाधड़ी के प्रयासों को तुरंत रोक दिया। जिसके नतीजे यह है कि पिछले साल अकेले Google Pay ने 12,000 करोड़ रुपए के स्कैम रोके हैं।
कंपनी ने कहा कि यह कार्रवाई कंटेंट गाइडलाइन को बनाए रखने के लिए Google की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे पहले कंपनी ने जनवरी और मार्च 2023 के बीच नीतियों का उल्लंघन करने के लिए भारत में अपने प्लेटफॉर्म से 1.9 मिलियन से अधिक वीडियो को डिलीट किया था।
बता दें कि ग्लोबल लेवल पर वीडियो-स्ट्रीमिंग दिग्गज यूट्यूब ने इसी अवधि के दौरान नियम उल्लंघन के लिए 6.48 मिलियन से ज्यादा वीडियो को अपने प्लेटफॉर्म से हटाया था।
12 हजार करोड़ का Google Pay ने स्कैम रोका
गूगल के अनुसार पिछले एक साल में करीब 12 हजार करोड़ रुपए का स्कैम भी उनकी तरफ से रोका गया है। कंपनी ने दावा करते हुए कहा कि गूगल पे पर हमने लोगों को उनकी भाषा में संदिग्ध लेनदेन के बारे में अलर्ट किया और धोखाधड़ी के प्रयासों को तुरंत रोका गया। जिससे पिछले साल में गूगल पे 12000 करोड़ रुपए के घोटाले को रोकने में सफल रहा।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications