Google के एक्शन से गुस्से में केंद्र, खिंचाई के बाद Apps बहाल, अश्विनी वैष्णव ने कंपनी के साथ बुलाई बैठक
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के हस्तक्षेप के बाद गूगल (Google) ने अपने सभी ऐप्स को बहाल कर दिए हैं। वहीं मंत्री ने सोमवार को गूगल के साथ बैठक बुलाई है।
गूगल ने अपने प्ले-स्टोर से 10 भारतीय एप्स हटाने और फिर बहाल के साथ ही नया विवाद शुरु हो गया है। कंपनियों ने इसे गूगल की तानाशाही बताया है। वहीं भारत सरकार ने कहा है कि गूगल को इस तरह भारतीय एप्स को स्टोर से हटाने की इजाजत नहीं है। मामले में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अगले सप्ताह सोमवार को एक बैठक बुलाई गई है, जिसमें टेक कंपनियां और स्टार्टअप्स के प्रमुखों को भी शामिल किया जाएगा।

एक बयान में मंत्री ने कहा, "मैंने पहले ही Google को कॉल कर दिया है। मैंने उन एप डेवलपर्स को पहले ही कॉल कर लिया है, जिन्हें डीलिस्ट कर दिया गया है, हम उनसे अगले हफ्ते मिलेंगे। इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। इस तरह की डीलिस्टिंग की अनुमति नहीं दी जा सकती।"
केंद्रीय मंत्री इस पूरे मामले में सख्ती दिखाई है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप्स को लेकर भारत की पॉलिशी बिल्कुल स्पष्ट है। मंत्री ने भरोसा दिया की अगर स्टार्टअप को जिस तरह की सुरक्षा की जरूरत होगी केंद्र की ओर उसे सुनिश्चित कराया जाएगा। मंत्री ने कहा, "अगले सप्ताह सरकार गूगल और एप डेवलपर्स के साथ एक बैठक करेगी और मामले का निपटारा किया जाएगा।"












Click it and Unblock the Notifications