गूगल ने लगाए 150 हॉटस्पॉट, इस शहर में देगा फ्री वाई-फाई

नई दिल्लीः भारत में फ्री वाई-फाई देने की रेस में अब गूगल भी शामिल हो चुका और गूगल ने इसकी शुरुआत की है पुणे शहर से। गूगल पहले रेलटेल वाई-फाई परियोजना के जरिए लाखों भारतीयों को ऑनलाइन ला चुका है। अब गूगल ने कहा कि उसने लार्सन ऐंड टुब्रो नाम की कंपनी के साथ साझेदारी की है, इस साझेदारी के बाद अब पुणे में 150 गूगल स्टेशन स्थापित किए गए हैं।

 Google, L&T to provide 150 hotspots in Pune

ये पूरी प्लानिंग पुणे स्मार्ट सिटी डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के स्मार्ट सिटी परियोजना का हिस्सा है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब गूगल स्टेशन की तैनाती कर रही है।

बता दें, ये एक स्थानीय पोर्टल है, जो सार्वजनिक तौर पर वाई-फाई कनेक्शन को सक्षम बनाता है। इस पूरे मामले पर गूगल ने बयान देकर कहा है कि हमने यूजर्स को वाई-फाई सेवा व उच्च गुणवत्ता दोनों के लिए गूगल स्टेशन बनाया है।

गूगल ने आगे कहा कि इससे पार्टनरशिप करने वालों के लिए आसानी होगी। अपने आगे के प्लान के बारे में गूगल का कहना है कि यह बढ़ते भारतीय स्मार्ट शहरों के लिए स्टेशन को बड़ा संपर्क साझेदार बनाता है।

बता दें, पिछले साल गूगल के रेलटेल वाई-फाई परियोजना से 270 रेलवे स्टेशनों पर करीब 77 लाख लोगों को फायदा पहुंचा है। अब ऐसी ही उम्मीद पुणे के लोग भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-आज होगी जस्टिस लोया की मौत से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+