Google अपने यूजर्स के लिए ला रहा है खास अपडेट, नहीं होगी प्राइवेसी की टेंशन
नई दिल्ली, 16 जुलाई। इंटरनेट की दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी गूगल अपने यूजर्स के लिए एक नया अपडेट लाने जा रहा है। इंटरनेट यूजर्स के लिए प्राइवेसी एक बड़ी समस्या रहती है, इसी को ध्यान में रखकर गूगल अब यूजर्स मोबाइल पर आखिरी 15 मिनट की ब्राउजिंग हिस्ट्री को तुरंत डिलीट करने का विकल्प देगा। गूगल सर्च से जुड़े अपडेट को लेकर कंपनी ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि नई गोपनीयता सुविधाएं विशेष रूप से उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण हैं जो अपना डिवाइस दोस्तों या घरवालों के साथ शेयर करते हैं।

यूजर्स को प्राइवेसी की टेंशन से मिलेगी मुक्ति
गौरतलब है कि जब भी हम किसी के हाथ में अपना फोन देते हैं तो यही डर लगा रहता है कि कहीं वह हमारी सर्च हिस्ट्री को ना देख लिए, हालांकि अब गूगल ने यूजर्स को इस टेंशन से भी मुक्त कर दिया है। गूगल अपने यूजर्स को अब सर्च हिस्ट्री को लेकर अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने का एक तरीका दे रहा है। इसके अलावा, पासवर्ड और आईडी सुरक्षित करने के लिए यूजर्स को अपने गूगल अकाउंट पर लॉगइन करने के साथ ही 'माय एक्टिविटी' एड किए गए अतिरिक्त सत्यापन का विकल्प चुनना होगा।

अभी इस तरह कर सकते हैं प्राइवेसी सेटिंग
गूगल के मुताबिक वर्तमान में 'ऑटो-डिलीट' ऑप्शन में यूजर्स गूगल को स्वचालित रूप से चुन सकता है और तीन, 18 या 36 महीनों के बाद आपके अकाउंट से अन्य वेब और ऐप गतिविधि के साथ-साथ आपकी सर्च हिस्ट्री को लगातार हटा सकते हैं। नए अकाउंट के लिए वेब और ऐप गतिविधि को हटाने के लिए निर्धारित डिफॉल्ट समय अवधि 18 महीने पर सेट की गई है, लेकिन उपयोगकर्ता सेटिंग्स को अपडेट कर इसमें बदलाव कर सकते हैं।

साल के अंत तक एंड्रॉइड यूजर्स को मिलेगा अपडेट
नए अपडेट के साथ लास्ट 15 मिनट की सर्च हिस्ट्री को एक टैप से भी हटाया जा सकता है, हालांकि यह सुविधा वर्तमान में केवल iOS के लिए उपलब्ध है। Google ने कहा कि यह फीचर इस साल के अंत में अपने एंड्रॉइड ऐप के लिए पेश किया जाएगा। कंपनी के कार्यकारी जेके किर्न्स ने पोस्ट में लिखा, दुनिया भर के लोग जानकारी खोजने और कई कामों के लिए गूगल की तरफ रुख कर रहे हैं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि आप इसे सुरक्षित रूप से और गोपनीयता के साथ कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने बताया, कौन सी दो चीज़ें भविष्य में लाएंगी क्रांति












Click it and Unblock the Notifications