शिक्षक दिवस: गूगल ने बनाया डूडल, PM मोदी ने किया डॉ. राधाकृष्णन को याद
नई दिल्ली। आज पूरा देश शिक्षक दिवस सेलिब्रेट कर रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी पूरे राष्ट्र को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए ट्विटर पर एक लिंक शेयर किया है जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो अपने गुरूओं की किस बात से प्रभावित हैं इस बात को लिखकर भेजिये।
प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही डॉ. राधाकृष्णन को याद भी किया है। तो वहीं गूगल ने भी सोमवार को अपना डूडल शिक्षक दिवस को समर्पित किया है, जो कि काफी रोचक है।
मालूम हो कि देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन ने अपने जीवन के 40 साल बतौर शिक्षक, शिक्षा को दिये थे, इसलिए उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।













Click it and Unblock the Notifications