Google ने कुछ ऐसे दी साल 2021 को अंतिम विदाई, बनाया बेहद खास डूडल
आज साल 2021 का अखिरी दिन है और कल की सुबह नए साल के साथ होने वाली है। ऐसे में आज गूगल ने अपना खास डूडल जारी कर दिया है। गूगल ने बेहद ही खास अंदाज में साल 2021 की विदाई करते हुए साल 2021 का अंतिम डूडल बना दिया है।
नई दिल्ली,31 दिसंबर: आज साल 2021 का अखिरी दिन है और कल की सुबह नए साल के साथ होने वाली है। ऐसे में आज गूगल ने अपना खास डूडल जारी कर दिया है। गूगल ने बेहद ही खास अंदाज में साल 2021 की विदाई करते हुए अपना इस वर्ष का अंतिम डूडल बना दिया है।

ऐसा क्या है खास
इस साल हम सभी ने काफी कुछ देखा है, किसी ने अपने खोए तो किसी ने दूसरों की मदद करते हुए किसी की जान बचाई। ऐसी ही खट्टी मीठी यादों को एक को एक कैंडी में डालकर अपने इस डूडल को खास बनाया है। गूगल के इस डूडल में लाइट भी है और पार्टी की कैप भी तो ऐसे में आम लोगों की तरह गूगल भी नए साल के स्वागत के लिए बिल्कुल तैयार है।
कैंडी पर क्लिक करने पर होता है धमाका
गूगल का ये डूडल इसलिए भी खास है क्योंकि गूगल में दिख रही कैंडी पर अगर कोई यूजर क्लिक करता है तो उसकी स्क्रीन पर चारों तरफ खुशियों के धमाके होने लगते हैं और न्यू ईयर ईव पार्टी का जश्न मनने लगता है। बता दें कि गूगल की जिस कैंडी पर क्लिक करके आप गूगल की इस न्यू ईयर ईव पार्टी में प्रवेश कर सकते हैं उस पर 2021 लिखा हुआ है।

गूगल ने डूडल के जरिए दिया खास मैसेज
गूगल ने अफने डूडल के साथ एक खास मैसेज भी दिया है। गूगल के सभी अक्षरों को सजाने के साथ ही कंपनी ने लिखा कि 'That's a wrap for 2021-Happy New Year's Eve!' बता दें कि विश्व में एक बार फिर से कोरोना के नए वेरिएंट ने दस्तक दे दी है जिसके कारण नए साल का जश्न थोड़ा फीका पड़ने वाला है। देश में कई राज्य ऐसे हैं जहां पर नए साल पर पाबंदिया लगा दी गई हैं।
यह भी पढ़ें: Happy New Year 2022: परिवार और दोस्तों को इन खास 10 बधाई संदेश के जरिए दें नए साल की शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications