Happy New Year 2022: परिवार और दोस्तों को इन खास 10 बधाई संदेश के जरिए दें नए साल की शुभकामनाएं

Happy New Year 2022: परिवार और दोस्तों को इन खास 10 बधाई संदेश के जरिए दें नए साल की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 30 दिसंबर: जैसे ही 2021 खत्म होगा, लोग 2022 यानी नए साल के जश्न में लग जाएंगे। नया साल हमेशा नए वादे और नई शुरुआत करने का होता है। नया साल न्यू ईयर रेजोल्यूशन लेने का समय होता है। हर साल की शुरुआत बहुत सारी सकारात्मकता और अच्छी ऊर्जा और वाइब्स के साथ होती है। लोग इस दिन को अपने दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों के साथ बाहर जाकर मनाते हैं। दुनियाभर में नए साल का स्वागत ज्यादातर न्यू ईयर की पार्टी के साथ होता है। हालांकि इस कोरोना काल में अधिकत्तर देशों में पार्टी करने को बैन कर दिया गया है। लेकिन इन सब के बीच नए साल के जश्न का एक तरीका काफी कॉमन है और वह है बधाई संदेश भेजना। नए साल पर हर कोई अपने दोस्तों, परिवारों को मैसेज और शायरियों के जरिए बधाई देता है। इस नए साल 2022 के अवसर पर हम आपके लिए ऐसे 10 बधाई संदेश लेकर आए हैं, जो आप अपने दोस्तों और परिवार को न्यू ईयर पर भेज सकते हैं।

Happy New Year 2022

1- दिलों की धड़कनों को जोर से धड़कने दो, जो सोए-सोए से हैं अरमान, अब भड़कने दो खिला दो फूल तमन्नाओं को, महकने दो, उठो और देखो खुशी से झूमकर आ रहा नया साल। हैप्पी न्यू ईयर 2022.

2- मिजाज मस्ती का, खुशहाल नया लाया है, सुहाने ख्वाब का कमाल नया लाया है, दिलो की ख्वाहिशों को और हवा दे देना तुम्हारे वास्ते यह साल नया आया है। नये साल की हार्दिक शुभकामनाएं।

3- फूल खिलेंगे गुलशन में खूबसूरती नज़र आएगी, बीते साल की खट्टी मीठी यादें संग रह जाएगी, आओ मिलकर जशन मनाएं नए साल का हंसी खुशी से, नए साल की पहली सुबह खुशियां अनगिनत लाएगी। नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।

4- नए रंग हों नई उमंगें आंखों में उल्लास नया, नए गगन को छू लेने का मन में हो विश्वास नया, नए वर्ष में चलो पुराने मौसम का हम बदलें रंग, नई बहारें लेकर आये जीवन में मधुमास नया। हैप्पी न्यू ईयर 2022.

5-दिन को रात से पहले, चांद को सितारों से पहले, दिल को धड़कन से पहले और आपको सबसे पहले हैप्पी न्यू ईयर ।

6- कुछ इस तरह से नए साल की शुरुआत होगी, चाहत अपनों की सबके साथ होगी, न फिर गम की कोई बात होगी क्योंकि, नए साल में खुशियों की बरसात होगी। हैप्पी न्यू ईयर 2022.

7- हर साल आता है, हर साल जाता है, आपको वो सब मिले जो आपका दिल चाहता है। नए साल की बधाई।

8- दिल से निकली दुआ है हमारी, जिंदगी में मिलें आपको खुशियां सारी, गम ना दे खुदा आपको कभी, चाहे तो एक खुशी कम कर दे हमारी। नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।

9- बीत गया जो साल भूल जाएं नए साल को हंस कर गले लगाएं। नये साल की हार्दिक शुभकामनाएं।

10- सदा दूर रहो गम की परछाइयों से, सामना ना हो कभी तन्हाइयों से, हर अरमान हर ख्वाब पूरा हो आपका, यही दुआ है दिल की गहराइयों से। नए साल की बहुत-बहुत बधाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+