Google ने स्वतंत्रता सेनानी कमला चट्टोपाध्याय को Doodle बनाकर दी श्रद्धांजलि
नई दिल्लीः भारतीय समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की आज 115वीं जयंती है, इस पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें याद किया है। गूगल डूडल में उनके कार्यों की एक झलक भी दिखती है। देश आजाद होने के बाद कमलादेवी ने भारतीय हथकरघा और रंगमंग में अहम भूमिका निभाई थी।

भारतीय हथकरघा और रंगमंग में नई जान फूंकने के लिए किया जाता है याद
नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, संगीत नाटक एकेडमी, सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज इम्पोरियम और क्राफ्ट काउंसिल ऑफ इंडिया उन्हीं के विजन का नतीजा हैं। देश की आजादी के बाद भारतीय हथकरघा और रंगमंग में नई जान फूंकने के लिए उन्हें सदा याद किया जाएगा।

3 अप्रैल का जन्मी थी कमलादेवी
कमलादेवी चट्टोपाध्याय का जन्म 3 अप्रैल, 1903 को हुआ था। वो महज सात साल की थी जब उनके पिता का निधन हो गया। 14 साल की उम्र में ही कृष्ण राव से उनकी शादी करा दी, लेकिन दो साल बाद उनके पति की मौत हो गई। इस दौरान उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी, वो चेन्नई के क्वीन मेरीज कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी, तभी उनकी मुलाकात हरेंद्र नाथ चट्टोपाध्याय से हुई, कुछ दिन दोस्ती चली और फिर दोनों विवाह के बंधन में बंध गए।

कई आंदोलनों में लिया था हिस्सा
साल 1923 में वो महात्मा गांधी के अहयोग आंदोलन में से जुड़ गई। उन्होंने आजादी के कई आंदोलनों में हिस्सा लिया। इसी दौरान उनका तलाक भी हो गया। आजादी के बाद शरणार्थियों को बसाने का काम गांधी जी ने उन्हें सौंपा।

पद्म भूषण से किया गया था सम्मानित
कमलादेवी को उनके किए गए कार्यों के लिए साल 1955 में सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था, इसके बाद साल 1987 में उन्हें पद्म विभूषण का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से भी उन्हें सम्मानित किया गया। 1966 को उन्हें सामुदायिक नेतृत्व के लिए रमन मैगसेसे पुरस्कार भी मिला।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications