चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर Google ने मनाया जश्न, Doodle बनाकर ISRO के वैज्ञानिकों को दिया सम्मान
Google Doodle Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग हो गई है। पूरे देश में जश्न का माहौल है। चंद्रयान की लैंडिंग के बाद गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने इसरो को बधाई दी। इसके बाद गूगल ने डूडल बनाकर इस शानदार उपलब्धि पर सम्मानित किया है।
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया। इसको लेकर गूगल ने डूडल बनाया है। हालांकि, सुंदर पिचाई ने कल ही इसरो को बधाई दी थी, लेकिन कल डूडल नहीं आया था। आज इस सफलता पर गूगल ने डूडल बनाकर इसरो के वैज्ञानिकों को सम्मानित किया है। सुंदर पिचाई ने बधाई देते हुए लिखा कि यह एक अविश्वसनीय क्षण है।

14 जुलाई को किया था लॉन्च
बता दें कि अंतरिक्ष यान को 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चांद की सतह पर पहुंचा और रोवर प्रज्ञान बाहर आया। अब रोवर अपने मिशन पर जुट चुका है।
चौथा देश बन गया भारत
इससे पहले अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ ने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की है, लेकिन कोई भी देश पहले दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र तक नहीं पहुंच पाया है। भारत न केवल चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया, बल्कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश भी बन गया।
यह भी पढ़ें- चंद्रयान-3: आखिर इसरो ने लैंडिंग के लिए 23 अगस्त को ही क्यों चुना? क्या है इसके पीछे की वजह?












Click it and Unblock the Notifications