बीजेपी IT सेल का गूगल डॉक्यूमेट हैक, केंद्रीय मंत्री ने ही मोदी सरकार के खिलाफ कर दिया ट्वीट

नई दिल्ली। बुधवार सुबह मोदी सरकार में मंत्री के ट्वीट को लेकर आलोचनाए शुरू हो गई। दरअसल केंद्रीय मंत्री पॉन राधाकृष्णन जो कि तमिलनाडु से आते हैं, उन्होंने ट्वीट में लिखा कि मिडिल क्लास के लिए काम करना मोदी सरकार के एजेंडे में काफी नीचे है। इसके बाद एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा कि देश में लोग स्वाभिमान के बिना जी रहे हैं। फिर क्या उनका ये ट्वीट राजनीतिक हलचल पैदा कर दिया। हालांकि आनन-फानन में इस ट्वीट को हटा लिया गया।

google documents of bjp it cell hacked, exposes inner workings of BJP IT cell

लेकिन इसे लेकर फैक्ट चेकिंग वेबसाइट के को-फाउंडर प्रतीक शर्मा ने कई ट्वीट किए। जिसमें कहा गया है कि गूगल डॉक्यूमेंट्स बीजेपी आईटी सेल ने सर्कुलेट किए थे। जिसे केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर भी शेयर कर दिया। प्रतीक ने बताया है कि प्रधानमंत्री को लेकर जिन वाक्यों को एडिट किया गया, पीएम मदी ने हाशिए पर पड़े लोगों का ख्याल रखा, इस सेंटेंस को बदलकर पीएम मोदी ने अमीरों की जरूरतों का ख्याल रहा कर दिया गया शामिल है। मतलब ट्विटर गूगल डॉक्यूमेंट को ही हैक कर लिया गया।

google documents of bjp it cell hacked, exposes inner workings of BJP IT cell

कुछ इसी तरह का एक ट्वीट आंध्र प्रदेश बीजेपी इकाई ने भी किया। हालांकि बाद में इसे हटा लिया गया। लेकिन आपको बता दें कि इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में बीजेपी गोवा की वेबसाइट हैक हो गई थी। लेकिन केंद्रीय मंत्री की ओर से किए गए ट्वीट को लेकर अब बीजेपी आईटी सेल का मजाक बनाया जा रहा है।

खुद प्रतीक ने कहा है कि इससे ये मामलू चलता है कि आईटी सेल में सिक्योरिटी की हालत क्या है। उन्होंने द लल्लनटॉप से बातचीत करते हुए कहा है अगर ये डॉक्यूमेंट मेरे जैसे इंसान के हाथ लग सकता है तो ये किसी और के भी हाथ लग सकता है। कोई चाहे तो बड़ी आसानी से इसे हैक कर सकता है। प्रतीक ने कहा कि आपको कैसा केंद्रीय मंत्री चाहिए, जो अपना ट्वीट तो सही से कर सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+