मिल्कमैन वर्गीज कूरियन के जन्मदिन पर समर्पित गूगल-डूडल
नई दिल्ली। मिल्कमैन के नाम से विख्यात वर्गीज कुरियन का आज 94वां जन्मदिन है। कुरियन के जन्मदिन पर गूगल ने भी अपने अंदाज में उन्हें श्रद्धांजली देते हुए गूगल डूडल उनके नाम किया है।

गूगल ने अपने डूडल में कूरियन को दूध के केन के साथ दिखाया गया है जिसमें वह भैस के बगल में बैठे हैं, जबकि उनके इर्द गिर्द रस्सी फैली है जो गूगल लिखती है।
वर्गीज कूरियन का जन्म 26 नवंबर 1921 में केरल के कालीकट में हुआ था। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई मद्रास के लोयोला कॉलेज से 1940 में पूरी की। इसके बाद वह उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।
कूरियन को श्वेत क्रांति का जनक कहा जाता है, उन्होने भारत को 1998 में दुनिया का सबसे ज्यादा दुग्ध उत्पादन करने वाला देश बनाया था। कूरियन की याद में आज ही के दिन राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया जाता है।
कूरियन ने अमूल दुग्ध की शुरुआत की थी और वो गुजरात को ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के चेयरमैन थे। कूरियन ने 9 सितंबर 2012 को 90 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया था।












Click it and Unblock the Notifications