Google Doodle: क्रिकेट के पितामह ब्रैडमैन को गूगल का सलाम

नई दिल्ली। विश्व क्रिकेट में अपनी अलग पहचान रखने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन का आज जन्मदिन है। डॉन ब्रैडमैन को अक्सर लोग डॉन कहते थे, उनके 110वें जन्मदिन के मौके पर गूगल ने उनकी याद में आज का डूडल समर्पित किया है। ब्रैडमैन ने टेस्ट क्रिकेट में 99.9 का औसत बरकरार रखा, जोकि आजतक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका है। उन्होंने 52 मैचों में रिकॉर्ड 6996 रन बनाए थे।

कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड

कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड

डॉन ब्रैडमैन का जन्म 1908 में ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में हुआ था, उन्हें क्रिकेट जगत का सबसे महानतम खिलाड़ी माना जाता है। भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की अक्सर ब्रैडमैन से तुलना की जाती है, लेकिन आजतक ब्रैडमैन के औसत के करीब भी कोई नहीं पहुंच पाया है। सचिन भी खुद ब्रैडमैन को क्रिकेट इतिहास का सबसे महान बल्लेबाज मानते हैं। डॉन ब्रैडमैन ने जब सचिन को बल्लेबाजी करते देखा था तो उन्होंने कहा था कि मुझे सचिन में खुद की झलक नजर आती है।

जबरदस्त जीत

जबरदस्त जीत

सर डॉन ब्रैडमैन की कप्तानी में 1936-37 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से 0-2 से पिछड़ने के बाद 3-2 से सीरीज में मात दी थती। ब्रैडमैन ने अपना पहला शतक महज 12 वर्ष की आयु में लगाया था, इस मैच में उन्होंने कुल 125 रन बनाए थे। अपना पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ ब्रैडमैन ने 30 नवंबर 1928 में खेला थता, जबकि आखिरी मैच 18 अगस्त 1948 को इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था।

शानदार रिकॉर्ड

शानदार रिकॉर्ड

महज 52 टेस्ट मैच खेले वाले ब्रैडमैन ने अपने कैरियर में 29 शतक लगाए जबकि 13 अर्धशतक लगाए और कुल 6996 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 334 रहा है। इस दौरान 10 इनिग में ब्रैडमैन नाबाद लौटे। यही नहीं ब्रैडमैन ने अपने करियर में 9 दोहरे शतक लगाए , जबकि तीन तिहरे शतक लगाए। गौर करने वाली बात यह है कि एक बाार वह तिहरा शतक लगाकर नाबाद भी लौटे हैं। यही नहीं पांच बार शतक लगाने के दौरान भी वह नाबाद लौटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+