लच्छू महाराज के जन्मदिन के मौके पर गूगल ने डूडल के जरिए किया याद

नई दिल्ली। देश के जाने माने तबला वादक लच्छू महाराज के जन्मदिन के मौके पर गूगल ने उनके नाम पर डूडल को समर्पित किया है। लच्छू महाराज का जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 16 अक्टूबर 1944 को हुआ था। उनका नाम लक्ष्मी नारायण सिंह था, बाद में वह लच्छू महाराज के नाम से विख्यात हुए। लच्छू महाराज को बनारस घराना का काफी कुशल तबला वादक माना जाता था। बनारस घराना तबला वादन की छह सबसे प्रचलित विधा में से एक है, जिसे 200 साल पहले पहले ढूंढ़ा गया था।

Lachhu Maharaj

तबला वादन के अलावा लच्छू महाराज ने कई फिल्मों में भी काम किया था। विख्यात तबला वादक लच्छू महाराज को पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया था। हालांकि उन्होंने इस सम्मान को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि उनके प्रशंसकों की तारीफ ही उनके लिए काफी है। लच्छू महाराज का जुलाई 2016 में निधन हो गया। वह लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर 29 जुलाई वर्ष 2016 को हुआ था।

लच्छू महाराज के अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे, इसके अलावा सोनिया गांधी ने लच्छू महाराज के निधन पर दुख जाहिर करते हुए कहा था कि शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में उनका योगदान आने वाले कई सालों तक कलाकारों को प्रेरित करेगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि लच्छू महाराज का तबला वादन दुनियाभर में विख्यात है, उनका निधन एक बड़ी झति है। वहीं गिरिजा देवी ने कहा था कि लच्छू महाराज का निधन एक अपूर्णीय क्षति है, तबला वादन के बारे में उन्हें जितना पता था उतना किसी और को नहीं पता था।

इसे भी पढ़ें- आज फिर से बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए आज की कीमत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+