गूगल ने डूडल के जरिए उमर खैय्याम को किया याद, आज है महान गणितज्ञ का 971वां जन्मदिन
नई दिल्ली। सर्च इंजन गूगल हर खास दिन का तरह आज के दिन को भी डूडल के जरिए मना रहा है। दरअसल आज मशहूर फारसी कवि, गणितज्ञ, दार्शनिक और खगोलशास्त्री उमर खैय्याम का 971वां जन्मदिन है। दरअसल साल 1048 में 18 मई को उत्तर पूर्वी ईरान में पैदा हुए उमर खैय्याम ने गणित और विज्ञान में कई खोजें की हैं। बता दें उमर खैय्याम को उनकी कविताओं और छंदों के लिए भी खूब याद किया जाता है।

निकाला था घन समीकरण का आसान हल
खैय्याम पहले ऐसे गणितज्ञ है जिन्होंने घन समीकरण को हल करने का सबसे आसान तरीका खोज निकाला था। इसके अलावा उन्होंने कोण के विच्छेदन से जुड़े ज्यामितिया का भी हल ढूंढा था। गौरतलब है कि इन सब के साथ ही मशहूर विद्वान रहे उमर खैय्याम खोरासान प्रांत के मलिक शाह-I के दरबार में खगोलशास्त्री और सलाहकार के रूप में काम करते रहे। खैय्याम ने संगीत और बीजगणित पर एक किताब 'Problem of Arithmetic' लिखी थी।

जलाली कलैंडर में रहा खास योगदान
उमर खैय्याम का जलाली कलैंडर में खास योगदान रहा है। ये एक तरह का सोलर कलैंडर है। जिसमें 33 साल के दिन, तारीख, सप्ताह और लीप ईयर का पता लगाया जा सकता है। इसी कलैंडर के आधार पर बाद में कई कलैंडर तैयार किए गए। खैय्याम ने हजारों की संख्या में रुबाइयां लिखीं। उनकी रुबाइयों में ये कुछ का एडवर्ड फिट्जलैंड ने अनुवाद किया। ये उनकी मौत के बाद वेस्टर्न कंट्रीज में काफी अधिक पसंद किया गया।

Triangular Array of Binomial Coefficients की खोज
खैय्याम ने पास्कल ट्राइएंगल और ट्राइंगुलर एरे ऑफ बाइनोमियल कोफीशिएंट की खोज की। साथ ही बीज गणित में खैय्याम का बड़ा योगदान रहा है। खैय्याम ने ‘Treatise on Demonstration of Problems of Algebra' भी लिखी। खैय्याम का निधन 4 दिसंबर 1131 को हुआ था। तब उनको खैय्याम गार्डन में ही दफनाया गया था।
यह भी पढ़ें- जानिए दिल्ली की दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से
-
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति? -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
मंत्री हरदीप पुरी की बेटी और एपस्टीन विवाद: हाई कोर्ट सख्त—'24 घंटे में सब हटाओ', Himayani Puri क्या करती हैं? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानें क्या है आज मुंबई में ताजा भाव? -
TMC Candidate Full List: 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान,ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में, किसे कहां से टिकट -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
Rajya Sabha Elections 2026 Results : NDA को मिली 22 सीटों पर जीत लेकिन बहुमत से अब भी दूर BJP, कैसे? -
Bengal Election: TMC की लिस्ट में कितनी महिलाएं, कितने मुस्लिम और SC/ST? ममता का सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला -
आज का तुला राशिफल 17 मार्च 2026: पुरानी उलझनों से मिलेगा छुटकारा, दिन शुभ -
Kavya Maran और विराट कोहली को एक साथ मिली बुरी खबर? IPL 2026 से पहले ही हो गया बड़ा नुकसान!












Click it and Unblock the Notifications