गूगल ने मनाया रशियन गणितज्ञ ओल्गा लैडिज़ेनस्काया का जन्मदिन, डूडल के जरिए दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। सर्च इंजन गूगल हमेशा ही खास मौकों पर डूडल के जरिए लोगों को इसकी जानकारी देता है और उस दिन को मनाता है। ऐसे में आज यानी गुरुवार को गूगल के होमपेज पर रशियन गणितज्ञ ओल्गा लैडिज़ेनस्काया का डूडल दिखाई पड़ा। खास इक्वेशन पर काम करने वाली ओल्गा का ये 97वां जन्मदिन है। ओल्गा ने पार्शियल डिफरेंशल इक्वेशंस और फ्लुइड डायनमिक्स के क्षेत्र में काम किया है। उनकी इक्वेशन की मदद से ओशियनोग्रफी, एयरोडायनमिक्स और मौसम के पूर्वानुमान में मदद मिलती है।

google celebrates 97th birthday of russian mathematician olga ladyzhenskaya

गौरतलब है कि ओल्गा का जन्म 7 मार्च 1922 को लैडिज़ेनस्काया रूस के कोलोग्रिव कस्बे में हुआ था। उनके पिता एक गणित के अध्यापक थे। ऐसे में जब ओल्गा सिर्फ 8 साल की थीं तब से उनके पिता उन्हें गर्मियों की छुट्टी में उनकी उम्र से अधिक गणित के पाठ पढ़ाने लगे। इसके बाद तो मानो ओल्गा के लिए बड़ी बड़ी गणनाएं बेहद आसान हो गईं। गणित में उनकी रुची बढ़ती चली गई और वे कई बड़े गणित के सवाल आसानी से हल करना सीख गईं।

वहीं 1937 में ओल्गा के पिता को सोवियत संघ की एक संस्था ने गिरफ्तार कर लिया और फिर उनकी हत्या भी कर दी। यहीं वजह थी कि वे आगे की पढ़ाई के लिए लेनिनगार्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन नहीं ले सकीं। हालांकि बाद में ओल्गा ने अपनी मेहनद से थीसिस पेश की और डिग्री प्राप्त की। मेहनत और काम की वजह से ही उन्हें स्टेकलोव इंस्टीट्यूट में पढ़ाने और रिसर्च करने का मौका भी मिला। इसके बाद उन्हें फील्ड्स मेडल, क्लॉस रोथ और रेने थॉम जैसे पुरस्कार भी मिले। बता दें कि फ्लूइड डायनेमिक्स के क्षेत्र में ओल्गा का खास योगदान रहा है। नेवियर-स्टोक्स समीकरण को वे फाइनाइट डिफरेंस मेथड से सॉव्ल और प्रूव करने वाली ओल्गा पहली व्यक्ति हैं। साल 2004 में 81 साल की उम्र में उनकी मृत्यू हो गई।

यह भी पढ़ें- GOOGLE DOODLE: कैफीन की खोज करने वाले कैमिस्ट को गूगल ने किया याद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+