Rohtak Train Derail: रोहतक- जींद रेलवे लाइन पर मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात प्रभावित
रोहतक-जींद रेलवे लाइन पर मालगाड़ी के डिब्बे पलटने के बाद कई घंटे रेल यातायात प्रभावित रहा। बठिंडा एक्सप्रेस को रोका गया था। जबकि पातालकोट एक्सप्रेस को डायवर्ट किया गया।

Rohtak Train Accident : रोहतक में एक बड़ी ट्रेन दुर्घटना सामने आई। रविवार सुबह एक मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। रोहतक के डीआरएम डिंपी गर्ग के मुताबिक घटाना के कारणों को जांच की जा रही है और दूसरे ट्रैक का प्रयोग कर ट्रेनों को निकाल जा रहा है।
रोहतक में रेल हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर रेलवे के अधिकारी दलबल सहित मौके पर पहुंच गए हैं। ये घटना जींद रेलवे लाइन पर समर गोपालपुर के पास रविवार सुबह करीब 6:45 पर हुई। घटना के बाद काफी देर तक रेल यातायात ठप रहा। दुर्घटना उस वक्त हुई जब मालगाड़ी सुबह मालगाड़ी जींद की तरफ जा रही थी।
मालगाड़ी सुबह 6:45 पर जब समर गोपालपुर के पास थी तो अचानक ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए। जिसके चलते ट्रेन रेलवे ट्रैक पर ही फंस गई। ट्रेन के डिब्बे पलटने की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पहुंचे और इसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी गई।
इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ट्रेन पलटने के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पहुंचे रेलवे के उच्च अधिकारी स्थिति का बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं। वे उन सभी एंगल से इसकी जांच करेंगे। मामले में दोषी रेलवे अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications