Monsoon 2021: लगातार तीसरे साल बेहतर रहेगा मानसून, जमकर बरसेंगे बादल, जानिए हर अपडेट
नई दिल्ली, 13 अप्रैल। देश के कई राज्यों में अप्रैल में ही भीषण गर्मी पड़ रही है, ऐसे में सब यही सोचकर परेशान हैं कि अगर अप्रैल के महीने में मौसम का ये हाल है तो मई-जून में क्या होगा तो वहीं इसी बीच मौसम का हाल बयां करने वाली निजी कंपनी स्काईमेट वेदर ने मानसून को लेकर बड़ी बात कही है। स्काईमेट ने अनुमान लगाया है कि इस साल मानसून सामान्य रहेगा और जून-सितंबर के बीच अच्छी बारिश होगी, जो कि किसानों के लिए एक सुखद खबर है।
Recommended Video

इस साल हेल्दी मानसून रहेगा: स्काईमेट
स्काईमेट के मुताबिक इस साल हेल्दी मानसून रहेगा और अनुमान के मुताबिक इस साल 103 फीसदी बारिश होने के आसार है। उसने कहा है कि 60 प्रतिशत अनुमान सामान्य मानसून की है तो वहीं 15 प्रतिशत सामान्य से अधिक बारिश की भी संभावना है तो वहीं इतनी ही संभावना सामान्य से कम बारिश की भी है तो वहीं 10 प्रतिशत अत्यधिक बारिश का अनुमान है, जिसके बाद साल 2021 में लगातार तीसरे साल बेहतर मानसून रहने वाला है।

जुलाई, अगस्त और सितंबर में होगी अच्छी बारिश
जुलाई, अगस्त और सितंबर में इस बार अच्छी से भारी बारिश के आसार हैं। जून से ही बारिश का दौर शुरू होगा, जो कि नार्मल रहने की उम्मीद है तो वहीं जुलाई-अगस्त और सितंबर में क्रमश: 75 प्रतिशत, 99 प्रतिशत और 116 प्रतिशत सामान्य वर्षा की उम्मीद है।

अगले 24 घंटों में यहां हो सकती है बारिश
स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम बिगड़ सकता है तो वहीं असम, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में जोरदार बारिश हो सकती है, जबकि दिल्ली, बिहार, राजस्थान, गुजरात और एमपी में मौसम गर्म रहने के आसार हैं।

आखिर 'मानसून' कहते किसे हैं?
मानसून हिंद-अरब सागर की ओर से साउथ-वेस्ट कोस्ट से आने वाली एयर को कहते हैं, जिनसे इंडिया, पाकिस्तान और बांग्लादेश में बारिश होती है। इन मौसमी पवन के ही कारण जून से सितंबर तक देश में बारिश का दौर रहता है, जिसे की मानसून सीजन कहा जाता है।
'हीटवेव' किसे कहते हैं
आपको बता दें कि आमतौर पर भारत में मार्च और जून के बीच 'हीटवेव' होती है। जब किसी स्थान के लिए अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाता है और दिन का तापमान सामान्य अधिकतम तापमान से 4 से 5 डिग्री अधिक होता है, तो मौसम विभाग इसे 'हीटवेव' घोषित कर देता है। जब पारा 45 डिग्री को क्रास कर जाता है तो इसे 'गंभीर हीटवेव' कहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications