अब अगर ट्रेन हुई कैंसिल तो टेंशन लेने की जरुरत नहीं, क्योंकि...
नयी दिल्ली। अगर आपकी ट्रेन कैंसिल हो जाती है तो आपको टेंशन लेने या स्टेशन भागने की जरुरत नहीं है। अब आप आराम से घर पर ही रहें, क्योंकि अगर यात्रियों की बुकिंग की गई निर्धारित ट्रेनें रेलवे द्वारा रद्द की जाती हैं तो उनके मोबाइल फोनों पर अब उनकी ट्रेनों के रद्द होने के बारे में लिखा हुआ संदेश आपको रेलवे भेजेगा।

यानी न तो स्टेशन जाने का झंझट और न ही फोन कर रेलवे से जानकारी लेने की परेशानी। अब रेलवे आपको खुद संदेश बेजकर रद्द ट्रेनों की जानकारी देगा। रेलवे ने यात्रियों को किसी असुविधा से बचने में सहायता प्रदान करने के लिए एक पायलट परियोजना शुरू की है।
हलांकि फिलहाल ये सेवा अभी उन यात्रियों को ही मिलेगी जो ट्रेनों में वहां से सवार होंगे, जहां से ट्रेन शुरू होती है। बीच के स्टेशनों पर सवार होने वाले लोगों को ये सुविधा अभी नहीं मिलेगी। लेकिन जल्द ही इस योजना का विस्तार करेगा।
इस सेवा के मुताबिक यात्रियों को उनके उस मोबाइल नंबर पर यह एसएमएस भेजा जाएगा, जिसे उन्होंने पीआरएस काउंटर से टिकट खरीदते समय आरक्षण पर्ची में भरा हो या ऑनलाइन ई-टिकट खरीदते समय दिया हो।












Click it and Unblock the Notifications