महिलाओं के लिए Good News, इस राज्य में आधे होंगे सैनिट्री पैड्स के दाम

अमरावती (आंध्र प्रदेश)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जहां देशभर में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है, वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी इस खास मौके पर महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने महिलाओं को सौगात देते हुए सैनिट्री पैड्स का दाम आधा करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही महिलाओं को सैनिट्री पैड्स आधे दाम में मिल जाएंगे। इतना ही नहीं चंद्रबाबू नायडू ने आगे कहा कि हमारी सरकार ऐसा मैकेनिज्म लागू करने की तैयारी में है जिससे गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों की स्वास्थ्य जांच आसानी से कराई जा सके।

आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान

आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रदेश विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने महिलाओं और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कई जरूरी कदम उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर खास मैकेनिज्म लाने जा रहे हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य की जांच आसानी से कराई जा सके। हमारी सरकार महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए और कुपोषण से बचाने के लिए कई खास योजनाएं लागू कर रही है।कदम उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर खास मैकेनिज्म लाने जा रहे हैं।

विधानसभा में बोले सीएम चंद्रबाबू नायडू

विधानसभा में बोले सीएम चंद्रबाबू नायडू

एन. चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा में संबोधन के दौरान कहा कि हमने सैनिट्री पैड आधी कीमत पर मुहैया कराने का फैसला किया है। जल्द ही इस संबंध में नीति को कार्यान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रेंड्स बदलेगा। वो दिन भी आ रहा है जब दुल्हन को दूल्हे दहेज देंगे।

पीएम मोदी ने भी नारी शक्ति को नमन किया

पीएम मोदी ने भी नारी शक्ति को नमन किया

अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नारी शक्ति को नमन किया। पीएम मोदी ने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति को शत्-शत् नमन। हमें हमारी नारी शक्ति की उपलब्धियों पर अत्यंत गर्व है। महिला विकास से आगे बढ़कर आज भारत का मंत्र है- महिलाओं के नेतृत्व में विकास।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+