Jagannath Puri: जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार भक्तों के लिए खुले, सीएम माझी ने निभाया वादा
Jagannath Temple Puri: आज भगवान जगन्नाथ के भक्तों के लिए बड़ा दिन है क्योंकि आज सुबह पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर के सभी चार द्वार भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। आपको बता दें कि ओडिशा की सरकार ने एक दिन पहले ही मंदिर के द्वार खुलने का ऐलान किया था और आज उसने अपना वादा भी निभाया।

इस खास मौके पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की, जिसमें बालासोर के सांसद प्रताप चंद्र सारंगी और अन्य मंत्री भी शामिल हुए।
आपको बता दें कि बुधवार को ही सीएम पद की शपथ लेने के बाद सीएम मोहन चरण माझी ने मंदिर से जुड़े मुद्दों के लिए 500 करोड़ रुपये के विशेष कोष का ऐलान किया था। आपको बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान गेटों को फिर से खोलने का वादा भाजपा ने किया था इसलिए सरकार बनते ही भाजपा ने ये वादा पूरा किया है। आपको बता दें कि अब भक्त सभी चार द्वारों से मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे।
पूजा के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मीडिया से कहा कि 'कल कैबिनेट मीटिंग में जगन्नाथ मंदिर के 4 द्वारों को खोलने के लिए हमने प्रस्ताव रखा था और वो प्रस्ताव पारित हुआ। आज सुबह प्रशासन की उपस्थिति में 4 द्वारों को खोला गया।" मालूम हो कि कोविड-19 महामारी के बाद से पिछली बीजद सरकार ने कपाट बंद रखे थे और केवल एक ही द्वार से प्रवेश की अनुमति दी थी। श्रद्धालु सभी द्वार खोलने की मांग कर रहे थे क्योंकि यात्रा करने में उन्हें खासी परेशानी होती थी।












Click it and Unblock the Notifications