नेहा धूपिया ने साधा बीजेपी पर निशाना कहा, सेल्फी-योगा से अच्छी सरकार नहीं बनती
मुंबई। अभी हाल ही की बात है जब सेल्फी विद डॉटर..को लेकर अभिनेत्री श्रुति सेठ ने पीएम मोदी को खुला पत्र लिखा था लेकिन अब एक और अभिनेत्री ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है और उनका नाम है नेहा धूपिया।
मुंबई में हो रही लगातार बारिश को देखकर नेहा धूपिया का धैर्य टूट गया, उन्होंने ट्विटर पर गुस्से में लिखा... एक बार की बारिश और शहर थम गया। गुड गवर्नेंस का मतलब सेल्फी खींचना या हमें योगा करवाना नहीं है। इसका मतलब यह सुनिश्चित करना है कि हमारे नागरिक सेफ हों।
लेकिन श्रुति सेठ की तरह नेहा के खिलाफ भी लोग ट्विटर पर आग उगलने लगे हैं, लोगों को नेहा का यूं मोदी और बीजेपी सरकार की आलोचना करना सही नहीं लगा और इसी कारण नेहा के खिलाफ लोग ट्विटर पर कमेंट करने लगे हैं।
मालूम हो कि सोमवार रात से मुंबई में बारिश हो रही है जिसकी वजह से पूरी मुंबई की रफ्तार थम गई है और 24 घंटे जागने वाले इस शहर की चाल पर ब्रेक लग गया है। आम जवजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।













Click it and Unblock the Notifications