'मां कसम, क्लीन शेव राहुल गांधी तो दिल चुरा लेते हैं'
मुंबई। यूं तो कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के बारे में चुनावी जन सभाओं में जमकर टिप्पणी की जा रही है कुछ लोग उन्हें देखने के लिए जनसभाओं में आते हैं लेकिन इस बार तो गजब ही हो गया जब फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया ने भी कह डाला कि कांग्रेस के युवराज राहुल क्लीनशेव में जरूरत से ज्यादा हैंडसम और डैशिंग लगते है, जिसे देखकर आखिर क्यों नहीं कोई उन पर फिदा होगा। मां कसम, क्लीन शेव राहुल गांधी तो दिल चुरा लेते हैं।
बॉलीवुड में हॉट अदाओं और बेबाक बयानों के लिए मशहूर नेहा धूपिया ने जमकर राहुल गांधी के कसीदे पढ़े। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो राजनीति में कदम रखने वाली हैं तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि किसी राजनीतिक हस्ती को पसंद करने का मतलब यह नहीं होता कि आप भी राजनीति में कूद जाये।
मैं जहां हूं वो ही खुश हूं, राजनीति मेंरे जैसे लोगों के लिए नहीं है। हां नेहा ने जरूर कहा कि युवाओं में राहुल गांधी काफी लोकप्रिय है इसका फायदा जरूर कांग्रेस पार्टी को मिलेगा, मुझे खुशी होगी कि जो बातें राहुल गांधी अपनी जनसभाओं में कर रहे हैं, मौका मिलने पर उसे पूरा भी कर देगें। यह बातें नेहा ने जिलेट के प्रचार के लिये शूटिंग के दौरान कहीं।क्लिक करें: राहुल गांधी को लोग सुनने नहीं देखने आते हैं













Click it and Unblock the Notifications