'सिद्धू मूसेवाला को हमने मरवाया, जल्द ही सलमान को भी मारेंगे', टीवी इंटरव्यू में बोला गोल्डी बराड़
भगोड़े गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। साथ ही दावा किया कि उसके गुर्गे जल्द ही बॉलीवुड स्टार सलमान खान को भी मारेंगे। वो उसकी हिट लिस्ट में हैं।
दरअसल अंग्रेजी न्यूज चैनल इंडिया टुडे ने फोन के जरिए कनाडा में छिपे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का इंटरव्यू लिया। जिसमें बरार ने कहा कि सलमान खान हमारी हिट लिस्ट में है। मौका मिला तो उनको जरूर मारेंगे। भाई साहब (लॉरेंस बिश्नोई) ने कहा था कि वो माफी नहीं मांगेंगे। बाबा तभी दया दिखाएंगे जब उन्हें दया आएगी।

उसने आगे कहा कि हमने पहले भी कहा है कि ये सिर्फ सलमान खान के बारे में नहीं है। जब तक हम जिंदा हैं, हम अपने सभी दुश्मनों को मारने की कोशिश करते रहेंगे। इसमें कोई शक नहीं है, जब हम अपने मकसद में कामयाब होंगे, तो सबको पता चल जाएगा।
मूसेवाला पर क्या कहा?
वहीं जब गोल्डी से मूसेवाला की हत्या पर सवाल पूछा गया, तो उसने कहा कि हां हमने पहले भी ये बात कबूल की है। हम वो चीज नहीं करते, जो छुपानी पड़े। हम कोई चोर नहीं हैं। हमने उसकी हत्या बहुत सोच समझकर की।
हत्या करवाने की वजह पूछे जाने पर बराड़ ने कहा कि उसके पीछे एक नहीं बल्कि कई वजह हैं। एक तो वो अहंकारी और बिगड़ा हुआ था। उसके पास पैसा और पॉलिटिकल पावर जरूरत से ज्यादा थी। जिसका वो लगातार मिसयूज कर रहा था। उसने कुछ ऐसी गलतियां की थीं, जो माफी के लायक नहीं थी।
गोल्डी के मुताबिक उसने विक्की मिडुखेड़ा के मर्डर के बाद कई लोगों को फोन किया। सबने बताया कि सिद्धू मूसेवाला का हाथ उसमें था, लेकिन उसको सजा देने वाला कोई नहीं। वो सीएम के साथ उठता-बैठता, डीजीपी के साथ उसके अच्छे संबंध थे। ऐसे में हमने उसे मारा।
दाऊद, खालिस्तान और ISI से नहीं सबंध
गैंगस्टर ने कहा कि मैं साफ कर देना चाहता हूं कि हमारे गैंग का खालिस्तानियों और ISI से कोई दोस्ती नहीं है। वहीं मीडिया वाले कह रहे कि दाऊद से हमारा संपर्क है, ये बात भी गलत है। जिसने देश में बम ब्लास्ट किए, उससे हमारा कोई लेना-देना नहीं। जब भी हमारा नाम आएगा, तो किसी को मारने में ही आएगा।












Click it and Unblock the Notifications