Golden Temple Attack: स्वर्ण मंदिर पर ड्रोन हमला! PAK का ‘जिहादी जुनून’ उजागर, जानें कैसे सेना ने किए ढेर?
Pak Golden Temple Attack: पहले आतंकियों से पहलगाम जलाया... फिर रात के अंधेरे में पाक ने स्वर्ण मंदिर को टारगेट किया... लेकिन भारत की फौलादी फौज ने उसका 'पाप' वक्त से पहले मार गिराया!" सेना के जांबाज गनर्स ने बिना एक पल गंवाए, हर एक ड्रोन और मिसाइल को हवा में ही खाक कर दिया।
मेजर जनरल ने बताया कि हमने स्वर्ण मंदिर पर एक भी खरोंच नहीं आने दी... पाकिस्तान की इस घिनौनी साजिश को पूरी तरह विफल कर दिया गया। भारतीय सेना की सतर्कता और बहादुरी ने इस नापाक मंसूबे को नाकाम कर दिया। आइए, जानते हैं विस्तार से सबकुछ...

पाकिस्तान की नापाक हरकत: एक धार्मिक स्थल को युद्ध का मैदान बनाना
7-8 मई की रात - जब भारत अपने नागरिकों की शहादत का बदला ले चुका था और ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की आग पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में भड़क रही थी, उसी रात पाकिस्तान की सेना ने मानवता के खिलाफ एक और जघन्य पाप करने की कोशिश की - स्वर्ण मंदिर को निशाना बनाकर भारत की आत्मा पर हमला! मेजर जनरल कार्तिक सी. शेषाद्रि (Major General Karthik C. Seshadri) ने इस हमले का सत्य उजागर किया, और ये बताने से नहीं चुके कि पाकिस्तान के पास कोई सैन्य लक्ष्य नहीं, सिर्फ धार्मिक उन्माद है!
स्वर्ण मंदिर पर हमला: भारतीय सेना की सतर्कता
मेजर जनरल कार्तिक सी. शेषाद्रि ने बताया कि पाकिस्तान ने अंधेरे का फायदा उठाकर ड्रोन और लंबी दूरी की मिसाइलों से स्वर्ण मंदिर (Swarn Mandir Attack) पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन भारतीय सेना पहले से ही सतर्क थी और उसने स्वर्ण मंदिर की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर दी थी। हमारे बहादुर सैनिकों ने सभी ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया, जिससे स्वर्ण मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ।
एपिसोड: 'स्वर्ण मंदिर पर साजिश की सर्जिकल स्ट्राइक'
- टारगेट: अमृतसर- स्वर्ण मंदिर निशाना।
- मकसद: भारत की आस्था को लहूलुहान करना।
- तरीका: लंबी दूरी की मिसाइलें + स्वार्म ड्रोन्स
- वक्त: सुबह 3:40 AM - 8 मई
पाकिस्तान ने भारत के सैन्य प्रतिष्ठानों को छोड़कर आम नागरिकों और धार्मिक स्थलों को चुनना शुरू किया। और इस बार, बारी थी सिखों के सबसे पवित्र स्थल - श्री हरमंदिर साहिब - को रुलाने की! लेकिन भारत तैयार था... और दुश्मन की साजिश वहीं ढेर कर दी गई। जैसे ही अंधेरा गहराया, पाकिस्तान ने स्वार्म ड्रोन्स और लंबी दूरी की मिसाइलें भेजीं - लेकिन हमारी वायु रक्षा की आंखें नहीं झपकीं।
भारत की ढाल बने ये हथियार
- Akash मिसाइल सिस्टम
- L-70 एयर डिफेंस गन
- Integrated Counter-UAS Grid
पाकिस्तान का 'जिहादी युद्ध' और धार्मिक आतंक की नई चाल
ये हमला कोई युद्ध नहीं था - ये 'धार्मिक आतंक' की पराकाष्ठा थी! पाकिस्तानी सेना अब खुलेआम धार्मिक स्थलों को युद्ध के औजार बना रही है।
- अमृतसर
- श्रीनगर
- लुधियाना
- चंडीगढ़
- और पूरे कश्मीर में रातभर ड्रोन विस्फोटों की गूंज
पाकिस्तान ये समझ गया है कि भारतीय सेना के सामने उसके आतंकी शिविर टिकते नहीं, इसलिए अब वह भारत की आस्था पर हमला कर रहा है।
भारत का पलटवार: 'हम माफ नहीं करते... भूलते नहीं!'
22 अप्रैल को पहलगाम में हमारे 26 टूरिस्ट मारे गए थे। इसमें अहम बात यह रही कि आतंकियों ने पर्यटकों को नाम पूछा, धर्म पूछा और फिर पुरुषों के कपड़े तक उतरवाए। जिससे उनके धर्म की पुष्टि हो सके। मरने वालों में सिर्फ एक मुस्लिम था, बाकी सभी हिंदू थे।
8 मई को पाक ने हमारे धर्म को निशाना बनाया... अब इसकी कीमत POK चुकाएगा! ऑपरेशन सिंदूर पहले ही पाकिस्तान में खौफ बन चुका है। और अब सेना ने संकेत दिया है कि अगर धार्मिक स्थलों पर हमले दोहराए गए, तो भारत POK में सिर्फ आतंकियों को नहीं, आतंक की जड़ को जला डालेगा!
सेना का Live डेमो: कैसे रुकते हैं पाकिस्तानी ड्रोन - हर हिन्दुस्तानी को देखना चाहिए!
भारतीय सेना ने डेमो दिखाया-
- L-70 गन की तड़तड़ाहट ने आसमान में आग बरपाई
- Akash मिसाइल ने उड़ते हुए ड्रोन्स को पल भर में राख कर दिया
- स्वर्ण मंदिर की रक्षा, भारत की श्रद्धा की रक्षा थी - और वो पूरी तरह कामयाब रही!
चेतावनी: स्वर्ण मंदिर पर हमला, पाकिस्तान की आत्मा की हार है...
जिसने स्वर्ण मंदिर पर निगाह डाली, वो खुद इतिहास में मिट गया। भारत के लिए धर्म कोई पॉलिटिकल कार्ड नहीं, आत्मा है - और अपनी आत्मा की रक्षा हम जान देकर भी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications