Gold rate in 2000: 2,000 रुपए के नोट से सोने की खरीदारी में बेतहाशा बढ़ोतरी, महंगी होने लगी पीली धातु?

Gold rate in 2000: अगर 2,000 रुपए के नोट से सोना खरीदना चाहते हैं तो कुछ ज्वेलर्स आपसे ज्यादा पैसे मांग सकते हैं। ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। डिमांड बढ़ने के बाद दाम बढ़ने की आशंका पैदा हुई है।

Gold rate in 2000

आरबीआई ने एक बार में सिर्फ 20,000 रुपए मूल्य तक के 2,000 रुपए के बैंकनोट बदलने की सीलिंग लगा दी है। शुक्रवार को आरबीआई के इस फैसले का असर ये हुआ कि शनिवार को 2,000 रुपए के नोट के बदले सोना और सोने की ज्वेलरी की डिमांड में बेतहाशा बढ़ोतरी देखी गई। डिमांड बढ़ने के साथ कीमतें बढ़ने की संभावना हमेशा रहती हैं और इसका असर नजर भी आने लगा है।

Gold rate in 2000

2,000 रुपए के नोट से सोने की खरीदारी बढ़ी
शनिवार को ऐसे मामले सामने आए जहां 2,000 रुपए के नोट से लोगों ने लाखों रुपए की ज्वेलरी बुक कर ली, जिनकी डिलिवरी के लिए उन्हें कुछ दिन इंतजार भी करना पड़ सकता है। आरबीआई की ओर से शुक्रवार देर शाम 2,000 रुपए की करेंसी नोट को प्रचलन से वापसी के ऐलान के बाद लोगों ने घबराहट में सोने में निवेश करना शुरू कर दिया है।

2000 currency note

ज्वेलरी शॉप की ओर भागे खरीदार
इसका असर ये हुआ है कि शनिवार को कुछ बड़े ज्वेलरी चेन में 2,000 रुपए के नोट से सोना खरीदने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा के एक मशहूर ज्वेलरी चेन के सेल्समैन ने कहा, 'सुबह से ये पिंक नोट ने तहलका मचा दिया।'

Gold rate in 2000

डिमांड बढ़ने से कीमतें बढ़ने का सीधा संबंध
अर्थशास्त्र के सिद्धांत के मुताबिक मांग और कीमतों में सीधा संबंध रहता है। कुछ ग्राहकों ने जो कहा है, उससे यह स्थिति पैदा होनी शुरू हो गई है। 2,000 रुपए के नोट से सोना खरीदने वालों से ज्यादा दाम वसूले जाने की जानकारियां सामने आ रही हैं। क्योंकि, अक्षय तृतीया में भी इस बार सोने की खरीदारी में मंदी थी, 2,000 रुपए के नोट ने एक ही दिन में स्थिति बदल दी है।

2000 currency note

ज्यादा कीमतें वसूलने की शिकायत
टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ ग्राहकों ने कहा है कि यदि ज्यादा संख्या में 2,000 रुपए के नोट के बदले सोने की खरीद की जा रही थी तो कुछ ज्वेलर्स उसके लिए अधिक कीमत मांग रहे थे। वैसे यह ताज्जुब की बात है कि जब ज्यादा मूल्य के ट्रांजैक्शन होते हैं तो नियमानुसार ग्राहकों को पैन कार्ड की डिटेल भी देनी होती है।

2000 currency note

Recommended Video

    Jaipur में Yojana Bhawan के तहखाने से मिला खजाना, 2000 के NOTE और मिला 1 KG Gold | वनइंडिया हिंदी

    अक्षय तृतीया वाली कमी पूरी होगी?
    Commtrendz रिसर्च के डायरेक्टर ज्ञानशेखर त्यागराजन ने कहा, 'यहां कुछ प्रतिक्रिया स्वाभाविक है। जब कैश शामिल रहता है तो आप इसका इस्तेमाल सोना खरीदने के लिए कर सकते हैं। निश्चित रूप से इससे अभी इसकी डिमांड बढ़ जाएगी और अक्षय तृतीया के समय जब कीमतें अपने उच्च स्तर पर थीं, तब मांग में जो कमी रही उसकी भरपाई हो सकती है। '

    हालांकि, उनके मुताबिक ज्वेलर्स नियमों का कड़ाई से पालन कर रहे हैं, क्योंकि इस क्षेत्र में निगरानी सख्त है। अब आयकर विभाग पैन डेटा को इनकम टैक्स रिटर्न्स से मिलाते हैं और उनको ट्रैक करते हैं, जो अपनी आय छिपाते हैं।

    सोने की डिमांड और बढ़ने की संभावना-एक्सपर्ट
    एक्सपर्ट का कहना है कि उन्हें लगता है कि सिर्फ सोना ही नहीं, बाकी लग्जरी चीजों की भी डिमांड बढ़ेगी, क्योंकि लोग 2,000 रुपए के नोट का इस्तेमाल वहां करने की कोशिश करेंगे। इकोनॉमिक थिंकटैंक प्राइस के एमडी और सीईओ राजेश शुक्ला ने इसके बारे में जानकारी दी है।

    2000 currency note

    रियल एस्टेट सेक्टर को लग सकता है झटका- एक्सपर्ट
    उन्होंने कहा है,'कुछ समय के लिए डिमांड में बढ़ोतरी होगी। इससे लोग सोने में बचत करने के लिए मजबूर हो सकते हैं। लेकिन, रियल एस्टेट जैसे सेक्टर इसके चलते प्रभावित हो सकते हैं।' यहां सोचने वाली बात है कि जिनके पास एक नंबर का पैसा है, भले ही वह 2,000 रुपए के नोट ही क्यों न हों, वह ज्यादा दाम देकर सोना क्यों खरीदेंगे?

    जबकि, उन्हें नोट बदलने या बैंक में जमा करने के लिए पर्याप्त समय दिया जा रहा है और 30 सितंबर के बाद भी यह नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे। (तस्वीरें- सांकेतिक)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+