सोना खरीदने जा रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, दामों में हुई बंपर बढ़ोतरी, चांदी में भी उछाल
नई दिल्ली। भारत में शादियों का सीजन चल रहा है ऐसे में अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। गुरुवार को सोना और चांदी के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव का असर भारत के बाजारों पर भी पड़ा है। शादी में सोना अहम भूमिका निभाता है और इसी समय उसके दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। अगर आप सोना या चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो एक बार यहां कीमतों पर नजर डाल लें।

इतने रुपये बढ़े दाम
अमेरिका-ईरान के बीत तनाव का असर गुरुवार को भी सोना-चांदी के भाव में देखने को मिला। एक तरफ जहां सोना 43 की बढ़ोतरी के साथ 40,458 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया वहीं, दूसरी तरफ चांदी में भी उछाल देखने को मिला है। चांदी की कीमतों में 209 रपये की बढ़ोतरी हुई इसके साथ ही धातु की कीमत 47,406 रुपये प्रति किलीग्राम तक पहुंच गई।

पिछले सप्ताह तोड़ा था रेकॉर्ड
गौरतलब है कि 8 जनवरी को सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए सोना का भाव अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सोने की कीमत में बुधवार को बड़ी तेजी आई थी जिसके बाद सोना 530 रुपए बढ़कर 42,330 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था। बता दें कि सोना-चांदी के मंहगे होने के पीछे अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को बताया जा रहा है। दोनों देशों के बीच तनाव का असर अब अंतर्राष्ट्रीय बाजार पर दिखने लगा है।

देश में वर्तमान में 800 टन से अधिक सोने की खपत
सालाना बीआईएस के मुताबिक देश में वर्तमान में 800 टन से अधिक सोने की खपत सालाना होती है। जिसमें करीब 80% सोना ज्वैलरी बनाने में प्रयोग होता है। 15% निवेश के लिए और पांच फीसदी औद्योगिक उपयोग के लिए प्रयोग होता है। वर्तमान में कुल बनने वाली ज्वैलरी में करीब 50% हॉलमार्क होती है। वित्त वर्ष 2018-19 में कुल 4.39 करोड़ गहनों की हॉलमार्किंग की गई थी।

नियमों में हुए बदलाव
उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि, 15 जनवरी 2020 से सोने के गहनों पर हॉलमार्किंग को अनिवार्य करने से जुड़ा प्रोसेस शुरू हो गया है। इसके लिए सभी निर्माताओं को अपने प्रतिष्ठानों का नाम अंकित करना होगा। बिना बीआईएस हॉलमार्क के कोई भी स्वर्ण आभूषण और कलाकृतियां नहीं बेची जाएंगी। बीआईएस अधिनियम के तहत अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
Gold prices rise Rs 43 to Rs 40,458 per 10 grams in Delhi; Silver surges Rs 209 to Rs 47,406 per kg.
— Press Trust of India (@PTI_News) January 16, 2020
यह भी पढ़ें: Nirbhaya Case: निर्भया के गुनाहगारों को 22 जनवरी को नहीं होगी फांसी, जानिए क्यों?
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
Texas Refinery Blast: कैसे हुआ अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरी में धमाका? ईरान से जंग के बीच फैला पैनिक!- Video -
North Korea: इधर सब US-Iran जंग में उलझे रहे, उधर Kim Jong Un ने अमेरिका में घुसा दिए कई जासूस, क्या चुराया? -
Donald Trump Gold Coin: अब सिक्कों पर दिखेगी ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका की 250वीं सालगिरह पर छिड़ा संग्राम -
US Iran War: रूस में इलाज करा रहे Mojtaba Khamenei? तो फिर कौन चला रहा ईरान कीे सत्ता? Mossad को क्या पता चला? -
US-Iran War में फंसे Trump! “न जीत पा रहे, न छोड़ पा रहे जंग”, Ex CIA चीफ ने दिए अमेरिका की हार के बड़े संकेत! -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
Iran US conflict: ईरान-अमेरिका जंग के बीच कूदा जापान! क्यों कहा अगर ऐसा होता है तो भेजेंगे सेना












Click it and Unblock the Notifications