शादी का झांसा देकर दूसरे महिला से करने जा रहा था सगाई, प्रेमिका ने डाल दिया खौलता हुआ तेल, गिरफ्तार
प्रेमिका को पता चला कि उसका प्रेमी दूसरे महिला से सगाई करने जा रहा है। इसको लेकर दोनों में अक्सर झगड़े होते रहते थे।

Tamil Nadu: तमिलनाडु में एक युवक को शादी का झांसा देना काफी महंगा पड़ गया। शादी के वादे से मुकर जाने पर प्रेमिका ने अपने प्रेमी के ऊपर गर्म तेल डाल दिया। प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि उसने मुझसे शादी करने का वादा किया था, उसने मुझे धोखा दिया। इसलिए मैंने उसे ये सजा दी है।
पुलिस ने कहा कि पीड़ित कार्ति, भवानी के वर्णापुरम का रहने वाला है। वह पेरुंदुरई में एक निजी फर्म में काम करता है। वह अपने एक रिश्तेदार मीना देवी के साथ रिलेशन में था और उसने उससे शादी करने का वादा किया था। जब मीना देवी को पता चला कि कार्ति की किसी अन्य महिला से सगाई होने जा रही है। इसके बाद महिला अपने प्रेमी से भिड़ गई और दोनों के बीच अक्सर झगड़ें होते रहते थे।
Recommended Video

पुलिस ने कहा कि शनिवार को जब कार्ति अपनी प्रेमिका मीना देवी से मिलने गया, तो दोनों के बीच बहस काफी बढ़ गया। इसके बाद मीना देवी ने खौलता हुआ तेल कार्ति के ऊपर उड़ेल दिया। कार्ति के हाथ और चेहरा जलने के कारण वह जमीन पर गिर पड़ा। मदद के लिए उसकी चीख पुकार सुनकर पड़ोसी आए और उसे अस्पताल ले गए। पुलिस ने मीना देवी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- प्रेम कहानी का दुखद अंत: बिहार में परिजनों द्वारा प्रेमिका की हत्या, यूपी में प्रेमी ने लगाई फांसी












Click it and Unblock the Notifications