प्रेम कहानी का दुखद अंत: बिहार में परिजनों द्वारा प्रेमिका की हत्या, यूपी में प्रेमी ने लगाई फांसी
बिहार से गाजियाबाद के अरशद के पास एक फ़ोन कॉल आया, जिसमे उसकी प्रेमिका की हत्या उसके परिजनों द्वारा की जाने की सूचना उसे मिली। वो कमरे में गया, फंदा अपने गले में डाला और झूल गया।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल को झकझोड़ कर रख देने वाला मामला सामने आया है, जिसमे एक 18 वर्षीय युवक ने अपनी जीवन लीला इसलिए समाप्त कर दी, क्योंकि उसे सूचना मिली कि बिहार में रह रही उसकी प्रेमिका की किसी ने निर्मम हत्या कर दी है। प्रेमिका की मौत की सूचना से उसे इतना गहरा सदमा लगा कि युवक ने पंखे से लटक कर अपनी भी जान दे दी। वहीं सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई।

बिहार में परिजनों द्वारा प्रेमिका की हत्या की सूचना
वहीं मृतक के रिश्तेदारों से मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के भूड गढ़ी रोड पर 18 वर्षीय युवक अरशद आलम अपनी बहन के घर आया हुआ था। बहन के घर बीती देर शाम उसे बिहार से एक फोन आया जिसमें उसकी प्रेमिका की हत्या बिहार में परिजनों द्वारा प्रेम प्रसंग का पता चल जाने के बाद करने की जानकारी मिली। जिसके बाद अरशद को गहरा धक्का लगा और वह सदमे में आ गया। फोन पर बात होने के बाद वह अपने कमरे का दरवाजा बंद कर कमरे में चला गया, जहां उसने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

Recommended Video

यूपी में प्रेमी ने लगाई फांसी
आत्म हत्या की जानकारी परिवार वालों को तब हुई जब बाजार गए मृतक के जीजा और बहन घर वापस लौटे। उन्होंने जैसे ही दरवाजा खोला तो पंखे से लटका अरशद आलम का शव नजर आया। जिसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक के जीजा ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। आपको बता दें कि अभी यह भी साफ़ नहीं हो पाया है कि बिहार से आए फ़ोन पर हत्या की सूचना सच है भी या नहीं। जिस कारण अरशद ने बीती शाम पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त की है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications