बूस्टर डोज के लिए Corbevax को भारत सरकार ने दी मंजूरी
नई दिल्ली, 10 अगस्त। देश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई जारी है। इस लड़ाई का सबसे बड़ा हथियार कोरोना का टीका है। देश में अब कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई जा रही है। इस बीच बॉयोलॉजिकल ई की कॉर्बीवैक्स बूस्टर डोज को भारत सरकार ने अनुमति दे दी है। 18 साल से अधिक उम्र के जिन लोगों ने कोवैक्सीन औऱ कोविशील्ड वैक्सीन लगवाई है वह इस वैक्सीन को अब लगवा सकते हैं।

Corbevax booster shot
इससे पहले केंद्र ने कॉर्बीवैक्स की बूस्टर के पहले चरण को मंजूरी दे दी थी। पिछले महीने नेशनल टेक्निकल एडवायजरी ग्रुप ने वयस्कों के लिए इस बूस्टर डोज की सिफारिश की थी। 4 जून को बायोलॉजिकल ई लिमिटेड कंपनी ने ऐलान किया था कि कॉर्बीवेक्स कोविड वैक्सीन को अनुमति मिल गई है। इसे ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने इसे बूस्टर डोज के तौर पर अनुमति दी है। जिन लोगों को कोवैक्सीन या कोविशील्ड वैक्सीन 6 महीने पहले लगी है उन्हें इस बूस्टर डोज को लगाया जा सकता है।
Corbevax का ट्रायल
कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर महिमा डाटला ने बताया कि हम इस अनुमति के मिलने से काफी खुश हैं, इससे भारत में कोविड बूस्टर डोज को बढ़ावा मिलेगा। हमने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण के क्षेत्र में एक और बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है। बीई ने कई चरण में इसका परीक्षण किया, इसे 416 लोगों पर टेस्ट किया गया, जिनकी उम्र 18-80 वर्ष के बीच थी। ये सभी वो लोग थे जिन्हें पहले कोविशील्ड या कोवैक्सीन वैक्सीन की दो डोज दी जा चुकी है। इन लोगों को छह महीने पहले यह वैक्सीन लगी है।












Click it and Unblock the Notifications