राधे मां को पुलिस ने भेजा समन, 14 अगस्त को होगी पूछ-ताछ
नई दिल्ली। विवादों के कारण सुर्खियों में आयीं राधे मां के लिए आने वाले दिन मुसीबत भरे हो सकते हैं। क्योंकि मुंबई में एक महिला द्वारा दर्ज कराए गए दहेज प्रताड़ना के मामले में मुंबई पुलिस ने उन्हें समन भेज दिया है। अब शुक्रवार को यानी 14 अगस्त को राधे मां से पुलिस पूछताछ करेगी।
राधे मां पर केवल दहेज प्रताड़ना का ही आरोप नहीं लगा है बल्कि उनके ऊपर भोपाल में भी शिकायत दर्ज करायी गई है। उन पर अश्लीलता फैलाने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और गुजरात के करीब 6 लोगों को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप भी है।
इससे पहले शनिवार को आरोपों के बाद पहली बार राधे मां मीडिया के सामने आयीं और खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि मुझे कुछ कहना नहीं है, सबकुछ ऊपरवाले के हाथ में है, राधे मां ने ये बातें रोते-रोते कहीं।
जब पत्रकारों ने उनसे सवाल करने चाहे तो उन्होंने खुद को छुपाने की कोशिश की और अचानक बाद में बेहोश हो गईं। बाद में उनके भक्तों ने मीडिया पर अपना आक्रोश दिखाते हुए आरोप लगाया कि वे जानबूझकर राधे मां के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications