Video: गिरफ्तारी से बचने के लिए विदेश भाग सकती हैं 'राधे मां'?
मुंबई। दहेज उत्पीड़न के केस की वजह से विवादों में आयीं गॉडमदर 'राधे मां' के बारे में खबर आ रही है कि वो विदेश भाग सकती हैं, एबीपी न्यूज की खबर के मुताबिक अपने आप को दुर्गा कहने वाली राधे मां विदेश जाने का प्रोग्राम बना रही हैं।

आपको बता दें कि गॉडमदर बनीं राधे मां के अमेरिका, कनाडा और जापान में आश्रम है। इसके अलावा 'राधे मां'ग्लोबल मीडिया एड के कारोबार से जुड़ी है। राधे मां के आलीशान आश्रम में बॉलीवुड स्टार्स से लेकर समाज के पैसे वालों का तांता लगा रहता है, इसलिए अब जब 'राधे मां' पर दहेज उत्पीड़न और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है तो उनके भक्त मंडली पर खलबली मच गई हैं, कुछ लोगों ने 'राधे मां' के ऊपर लगे आरोपों के लिए मीडिया को भी कोसा है।
आपको बता दें कि मुंबई की एक महिला ने 'राधे मां' पर दहेज प्रताड़ना और भक्तों संग अश्लील व्यवहार करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप साबित होने पर 'राधे मां' गिरफ्तार हो सकती हैं। पीड़िता का कहना है कि उसका ससुराल पूरी तरह से 'राधे मां' के कब्ज में हैं, 'राधे मां'के ही कहने पर उसकी शादी हुई थी लेकिन राधे मां ने ससुराल वालों से कहकर मेरे घरवालों से पैसे मांगे और जब वो पैसे नहीं मिले तो उसके ससुराल वालों ने राधे मां के कहने पर मुझे मारने-पीटने लगे।












Click it and Unblock the Notifications