महाराष्ट्र के भिवंडी में गोदाम ढहा, 1 की मौत, 5 घायल
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के थाणे जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां भिवंडी के एक गोदाम ढह गया है। यह हादसा मंकोली के हरिहर कंपाउंड में हुआ है। हादसे में तकरीबन 7 लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है। मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस, एनडीआरएफ की टीम मौजूद है। मलबे मे दबे लोगों को बचाने के लिए राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं।

हादसे के बाद मौके पर एनडीआरएप की टीम राहत और बचाव के कार्य के लिए पहुंच गई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि पांच लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। अभी भी घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। रिपोर्ट के अनुसार मलबे के नीचे अभी कुछ और लोगों के दबे होने की संभावना है, जिन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। ठाणे नगर ईकाई के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के चीफ संतोष कदम ने बताया कि सुबह तकरीबन 10.30 बजे यह हादसा हुआ है। जहां यह हादसा हुआ है उसका इस्तेमाल एक गोदाम के रूप में किया जाता था।












Click it and Unblock the Notifications