उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोदान फिल्म के लिए टैक्स-फ्री का आदेश दिया, जिसमें गायों को सांस्कृतिक और आर्थिक आधारस्तंभ के रूप में रेखांकित किया गया है। यह कदम गौशालाओं के समर्थन और पशुपालकों और मवेशी किसानों के लिए सरकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने के चल रहे राज्य प्रयासों के अनुरूप है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन औरगोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को राज्य में टैक्स फ्री करने केनिर्देश दिए हैं। यह फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैऔर भारतीय संस्कृति व परंपराओं से समाज को जोड़ने का संदेश देती है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं है, बल्किभारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का भी अहम हिस्सा है। उन्होंनेकहा कि इस तरह की फिल्मों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलताको बढ़ावा मिलता है, इसलिए ऐसे रचनात्मक प्रयासों को प्रोत्साहित किया जानाचाहिए।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार गोवंश संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रही है।उत्तराखंड में गोसदनों को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि निराश्रित और बेसहारागोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही गोपालकों औरपशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है,जिससे उनकी आय में वृद्धि हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार भविष्य में भी सामाजिक, सांस्कृतिक औरजनहित से जुड़े विषयों पर आधारित फिल्मों और रचनात्मक कार्यों को प्रोत्साहनदेती रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications