दिल्ली: बस स्टैंड पर सो रही गोवा की महिला को रात में घसीटकर ले गए युवक, किया गैंगरेप

नई दिल्ली। देश की राजधानी में एक बार फिर से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां गोवा की एक महिला के साथ दो लोगों ने गैंग रेप किया है। दरअसल महिला को सराय काले खां के लिए बस लेनी थी, लेकिन वह जल्दी बस स्टैंड पर पहुंच गई थी, जिसके बाद महिला ने रात इंद्रप्रस्थ पार्क बस स्टॉप पर ही गुजारने का फैसला लिया। जिस वक्त महिला यहां सो रही थी, उसी वक्त दो युवक महिला को वहां से घसीटकर झाड़ियों में ले गए और जहां उन्होंने महिला के साथ रेप किया।

16 सितंबर की घटना

16 सितंबर की घटना

जानकारी के अनुसार 16 सितंबर को महिला जब सो रही थी तो अब्दुल खालिद और मुन्ना नाम के दो व्यक्ति महिला को बस स्टैंड के पीछे झाड़ियों में घसीटकर ले गए, जहां पर दोनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। अधिकारी ने बताया कि जब महिला ने विरोध किया तो दोनों ने महिला के साथ मारपीट भी की। इसी दौरान महिला की चीख सुनकर एक बाइक सवार वहां रुका, जिसके साथ किसी तरह से महिला मौके से भागने में सफल रही। खालिद और मुन्ना भी मौके से फरार हो गए।

एक आरोपी गिरफ्तार

एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि उन्होंने खालिद को सराय काले खां से गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें खालिद की जानकारी मिली थी, जिसके बाद हमने उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुन्ना की हम तलाश कर रहे हैं, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि जांच के दौरान रेप पीड़िता के कपड़े फटी हालत में बरामद किए गए हैं, महिला की चप्पल और एक गमछा भी घटनास्थल से मिला है। पुलिस ने बताया कि जि वक्त आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया उस वक्त दोनों ही नशे की हालत में थे।

दूसरे आरोपी की तलाश जारी

दूसरे आरोपी की तलाश जारी

घटना के बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। आरोपी ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि गमछा और चप्पल उसी का है। खालिद को कोर्ट के सामने पेश किया गया है। साथ ही पुलिस लगातार दूसरे आरोपी मुन्ना की गिरफ्तारी के तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के रायबरेली के निवासी के रूप में हुई है, जोकि दिल्ली में कूड़ा बीनता है। तकरीबन 4000 लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी की पहचान हो सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+