अंबेडकर ने की थी दलितों के लिए अलग दलिस्तान की बात: गोवा डिप्टी CM
Recommended Video

नई दिल्ली। गोवा के उपमुख्यमंत्री मनोहर अजगांवकर ने कहा है कि आजादी के समय भीमराव अंबेडकर ने दलितों के लिए अलग मुल्क दलितस्तान बनाने की बात की थी। सोमवार को विधानसभा में अजगांवकर ने ये बात कही। भाजपा विधायक अजगांवकर ने कहा कि अंबेडकर ने दलितस्तान के विचार का समर्थन किया लेकिन हम एक रहे और भारत एकजुट बना हुआ है।

मनोहर अजगांवकर विधानसभा सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून को पारित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद देने के लिए लाए गए प्रस्ताव पर बोल रहे थे। अजगांवकर ने कहा, कुछ लोग हिंदू राष्ट्र के बारे में बात करते हैं। बंटवारे के वक्त मुसलमान दूसरी ओर चले गए और पाकिस्तान मुस्लिम राष्ट्र बन गया लेकिन हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र नहीं बना।
उन्होंने कहा, हिंदुओं में तो बहुत से समुदाय आते हैं। आजादी के समय बाबा साहेब अंबेडकर ने कहा था कि दलितों के लिए अलग दलितस्तान होगा लेकिन आज भी हम सब एक साथ हैं। जब देश आजाद हुआ तो अंबेडकर ने हमें लोकतंत्र का संविधान दिया जिसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई, दलित सब शामिल हैं। देश में जो कुछ है, उसमें सभी का योगदान है।
गोवा विधानसभा में अजगांवकर ने अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों से आग्रह किया कि वे सीएए की वजह को देखें और समझें, यह नागरिकता देने के लिए है। हर जगह बड़ी-बड़ी सभाएं हो रही हैं। यह देश एक है। किसी भी समुदाय को चिंता करने की जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications