Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pramod Sawant Oath Ceremony: प्रमोद सावंत ने ली गोवा के सीएम पद की शपथ

प्रमोद सावंत का शपथ ग्रहण समारोह लाइव अपडेट।

पणजी, 28 मार्च: गोवा में भाजपा को मिली जीत के बाद प्रमोद सावंत ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री के तौर पर यह प्रमोद सावंत का दूसरा कार्यकाल है। शपथ ग्रहण समारोह सुबह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में रखा गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। प्रमोद सावंत के अलावा आज उनकी कैबिनेट के 8 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। पढ़िए, प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह से जुड़े सभी लाइव अपडेट।

Pramod Sawant

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Mar 28, 2022, 1:20 PM IST

सीएम पद की शपथ लेने के बाद बोले प्रमोद सावंत- हम अपनी सरकार के इस दूसरे कार्यकाल में गोवा में रोजगार सृजन, पर्यटन और खनन गतिविधियों को फिर से शुरू करने पर ध्यान देंगे
Mar 28, 2022, 11:22 AM IST

गोविंद गौड़े ने प्रमोद सावंत सरकार में मंत्री पद की शपथ, उत्तरी गोवा जिले की प्रियोल विधानसभा सीट से विधायक हैं गोविंद गौड़े
Mar 28, 2022, 11:20 AM IST

अतानासियो मोनसेरेट ने ली गोवा सरकार के मंत्री के तौर पर शपथ, गोवा की पणजी विधानसभा सीट से विधायक हैं अतानासियो मोनसेरेट
Mar 28, 2022, 11:19 AM IST

रोहन खौंटे ने ली मंत्री पद की शपथ, उत्तरी गोवा जिले की पोरवोरिम विधानसभा सीट से विधायक हैं रोहन खौंटे
Mar 28, 2022, 11:17 AM IST

सुभाष शिरोडकर ने ली प्रमोद सावंत सरकार में मंत्री पद की शपथ, सिरोडा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं सुभाष शिरोडकर
Mar 28, 2022, 11:13 AM IST

नीलेश कैबराल बने गोवा सरकार में मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
Mar 28, 2022, 11:11 AM IST

रवि नाईक ने ली गोवा सरकार में मंत्री पद की शपथ, 2021 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे रवि नाईक
Mar 28, 2022, 11:10 AM IST

मौविन गोडिन्हो ने ली गोवा के मंत्री पद की शपथ, आज शपथ ले रहे हैं गोवा के 8 मंत्री
Mar 28, 2022, 11:09 AM IST

विश्वजीत राणे ने ली गोवा के मंत्री के तौर पर शपथ, पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे विश्वजीत राणे
Mar 28, 2022, 11:05 AM IST

दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बने प्रमोद सावंत, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में ली सीएम पद की शपथ
Mar 28, 2022, 10:56 AM IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोवा के भावी सीएम प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम पहुंचे
Mar 28, 2022, 10:54 AM IST

विश्वजीत राणे, मौविन गोडिन्हो, रवि नाइक, नीलेश कैबराल, सुभाष शिरोडकर, रोहन खौंटे, अतानासियो मोनसेरेट और गोविंद गौडे मंत्रियों के रूप में लेंगे शपथ
Mar 28, 2022, 10:54 AM IST

गोवा के भावी मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राजभवन में राज्यपाल को सौंपा मंत्रिपरिषद नियुक्त करने का आदेश
Mar 28, 2022, 10:53 AM IST

गोवा के होने वाले सीएम प्रमोद सावंत शपथ ग्रहण समारोह के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम पहुंचे
Mar 28, 2022, 10:50 AM IST

प्रमोद सावंत के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पणजी पहुंचे
Mar 28, 2022, 10:49 AM IST

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह के लिए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम पहुंचे
Mar 28, 2022, 10:30 AM IST

विश्वजीत राणे, रवि नाइक और अतानासियो मोनसेरेट बनेंगे गोवा सरकार में मंत्री, 11 बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में होगा शपथ ग्रहण समारोह
Mar 28, 2022, 10:28 AM IST

प्रमोद सावंत के अलावा गोवा के आठ विधायक लेंगे आज मंत्री पद की शपथ, कुछ ही देर में शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह
Mar 28, 2022, 10:07 AM IST

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले प्रमोद सावंत ने की घर पर पूजा अर्चना
Mar 28, 2022, 9:24 AM IST

शपथ ग्रहण समारोह में किसी भी व्यक्ति को काले कपड़े या काला मास्क पहनकर आने की नहीं है इजाजत, निगरानी के लिए ड्रोन की व्यवस्था
Mar 28, 2022, 8:54 AM IST

गोवा के डीजीपी इंद्रदेव शुक्ला ने तैयारियों पर कहा- प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह के लिए की गई है बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
Mar 28, 2022, 8:52 AM IST

प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में 10 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद, सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाई गई 2 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी
Mar 28, 2022, 8:32 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल
Mar 28, 2022, 8:31 AM IST

प्रमोद सावंत के अलावा आज गोवा के 11 विधायक भी ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ, हालांकि भाजपा की तरफ से मंत्रियों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं
Mar 28, 2022, 8:31 AM IST

आज गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे प्रमोद सावंत, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में सुबह 11 बजे होगा शपथ ग्रहण कार्यक्रम

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+