जल्द भारत लौटेंगे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, वीडियो पोस्ट करके दी जानकारी
नई दिल्लीः गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर अमेरिका में इलाज करा रहे हैं। पेट की शिकायत के बाद वो अमेरिका गए थे, लेकिन मनोहर पर्रिकर जल्द ही भारत लौटंगे। रविवार को एक वीडियो पोस्ट करके उन्होंने देश वापस लौटने की बात कही। अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो जारी करके मनोहर पार्रिकर ने कहा कि वो अगले कुछ हफ्तों में गोवा वापस लौट आएंगे।

मार्च के पहले सप्ताह अमेरिका गए थे मनोहर पार्रिकर
वीडियो में मनोहर पर्रिकर पहले से कमजोर दिख रहे हैं। बता दें, मार्च के महीने में खराब सेहत की वजह से वो अमेरिका चले गए। अमेरिका जाने से पहले कई दिन मनोहर पर्रिकर का इलाज देश में किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें अमेरिका भेज दिया गया।
वीडियो में मुख्यमंत्री ने दिया कार्यकर्ताओं को संदेश
वीडियो में पर्रिकर ने भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया। वीडियो में पर्रिकर ने कहा कि पिछले दो महीनों से मैं आप सभी के बीच नहीं हूं, क्योंकि मैं इलाज करा रहा हूं। मैं अगले कुछ हफ्तों में गोवा वापस लौट आऊंगा। वीडियो में बोलते हुए पर्रिकर ने कहा कि वह खराब स्वास्थ्य के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल नहीं हो सके। देश को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी की जरूरत है।

तीन -सदस्यीय सलाहकार समिति देख रही है सरकार का काम
मनोहर पार्रिकर की अनुपस्थिति में कांग्रेस ने नए मुख्यमंत्री की मांग की थी। लेकिन भाजपा ने इस बात को नहीं माना। मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी में कैबिनेट मंत्रियों की तीन - सदस्यीय सलाहकार समिति सरकार के रोजाना के काम को देख रही है।












Click it and Unblock the Notifications