पेट दर्द की शिकायत के चलते गोवा के CM मनोहर पर्रिकर फिर से अस्पताल में भर्ती
पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को पेट में अचानक से उठे दर्द के चलते एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पर्रिकर को पेट में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद रविवार को गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल स्पेशल डॉक्टरों की एक टीम उनका ऑब्जर्वेशन कर रही है। बता दें कि इससे पहले 15 फरवरी को फूड पॉयज़निंग की शिकायत के बाद उन्हें गोवा मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

उल्लेखनीय है कि पैनक्रियाज के इलाज के लिए एक हफ्ता अस्पताल में रहने के बाद इसी 22 फरवरी को उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। उसके बाद उन्होंने 22 फरवरी को ही गोवा विधानसभा में बजट पेश किया था। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि पर्रीकर को डिहाइड्रेशन हो गया है। लेकिन जीएमसीएच में इलाज के दौरान वह बेहतर महसूस कर रहे हैं।
राणे ने बताया कि हमने विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की है, जो उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य के लिए शनिवार को पणजी के इमैकुलेट कॉन्सेशेशन चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications