थोड़ी देर में गोवा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा का रिजल्ट ,यहां देखें
इस साल करीब 19 हजार 358 छात्रों ने 10वीं क्लास की परीक्षा दी थी जिसमें से 9828 छात्राएं थीं जबकि 9530 छात्रों ने परीक्षा दिया था।
नई दिल्ली। अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे गोवा के छात्रों के लिए अच्छी खबर है।गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन GBHSHSE दसवीं बोर्ड का रिजल्ट जल्दी ही जारी करने वाला है। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

इस साल करीब 19 हजार 358 छात्रों ने 10वीं क्लास की परीक्षा दी थी जिसमें से 9828 छात्राएं थीं जबकि 9530 छात्रों ने परीक्षा दिया था। आज रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों का SSC का पासिंग सर्टिफिकेट और मार्क शीट 27 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच रिलीज किया जाएगा।
गोवा बोर्ड ऑफ सेकंडरी ऐंड हायर सेकंडरी एजुकेशन द्वारा दसवीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन हर साल फरवरी-मार्च के महीने में करता है। छात्रों के रिजल्ट आने के बाद छात्रों और अभिभावकों की नजर अगले एडमिशन पर होगी।
यहां क्लिक कर देखें रिजल्ट-gbshse.gov.in.












Click it and Unblock the Notifications