Go First: 50 यात्रियों को छोड़कर उड़ने वाली फ्लाइट अब सभी को देगी फ्री टिकट, DGCA ने जारी किया नोटिस
डीजीसीए ने इसके लिए गोफर्स्ट से रिपोर्ट मांगी है। 55 में से 53 यात्रियों को दिल्ली के लिए दूसरी एयरलाइन में स्थानांतरित कर दिया गया था।

Go First Flight: गोफर्स्ट एयरलाइन्स की बड़ी गलती सामने आई है। गोफर्स्ट की फ्लाइट 50 से अधिक यात्रियों को छोड़कर उड़ान भर गई। बेंगलुरु से दिल्ली जा रही गो फर्स्ट फ्लाइट G8116 की घटना है। फ्लाइट 9 जनवरी को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर खड़ी थी, यात्री भी फ्लाइट का इंतजार कर रही थी, इससे पहले फ्लाइट 50 से अधिक यात्रियों को छोड़कर रवाना हो गई। डीजीसीए ने इसके लिए गोफर्स्ट से रिपोर्ट मांगी है।
Recommended Video

सभी यात्रियों को फ्री टिकट देने का फैसला किया है। वहीं, 55 में से 53 यात्रियों को दिल्ली के लिए दूसरी एयरलाइन में स्थानांतरित कर दिया गया था। 2 यात्रियों ने इसके लिए रिफंड मांगा था जिसका भुगतान एयरलाइन द्वारा कर दिया गया था। डीजीसीए ने गो फर्स्ट एयरलाइन के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनके विनियामक दायित्वों के उल्लंघन के लिए उनके खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई क्यों न की जाए। उन्हें डीजीसीए को अपना जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है।
डीजीसीए की रिपोर्ट के बाद गोफर्स्ट ने माफी मांगी है। इस असुविधा के बदले एयरलाइन कंपनी ने सभी प्रभावित यात्रियों को अगले 12 महीनों में किसी भी घरेलू क्षेत्र में यात्रा के लिए एक मुफ्त टिकट देने का फैसला किया है। इसके अलावा एयरलाइन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही एयर विस्तारा की फ्लाइट का हाइड्रोलिक फेल, IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग











Click it and Unblock the Notifications