Global Liveability Index 2023: ऑस्ट्रिया का वियना दुनिया का सबसे रहने योग्य शहर, जानें दिल्ली-मुंबई का रैंक
Global Liveability Index 2023: सबसे रहने योग्य शहरों की सूची जारी की गई है। इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) ने सूची जारी कर बताया कि सबसे अधिक रहने योग्य शहर कौन सा है। सूची में 173 शहरों का नाम शामिल है। EIU की लिस्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना को दुनिया का सबसे अधिक रहने योग्य शहर के रूप में शामिल किया गया है।
लिस्ट के अनुसार, साल 2023 के लिए वियना सबसे रहने योग्य शहर हैं। 173 शहरों की रैकिंग स्वास्थ्य, शिक्षा, स्थिरता, बुनियादी ढांचे और पर्यावरण सहित कई महत्वपूर्ण कारकों के आधार पर की गई है। इन 173 देशों की सूची में भारत के पांच शहर भी शामिल हैं। बेंगलुरु, अहमदाबाद, चेन्नई, नई दिल्ली और मुंबई को भी शामिल किया गया है।

वियना के बाद डेनमार्क का कोपेनहेगन ने दूसरा स्थान बरकरार रखा है। कोपेनहेगन इससे पहले भी दूसरे नंबर पर काबिज था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न और सिडनी सूची में तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। वहीं, टॉप 10 में कनाडा के तीन शहर शामिल हैं। कैलगरी, वैंकूवर और टोरंटो शामिल हैं। जापान के ओसाका ने 10वां स्थान हासिल किया है।
भारत के पांचों शहर 140 नंबर के बाद आया है। नई दिल्ली और मुंबई 141वें और चेन्नई 144वें स्थान पर हैं। अहमदाबाद और बेंगलुरु 147वें और 148वें स्थान पर हैं। ब्रिटेन की राजधानी लंदन और स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम 12 और 22 स्थान गिरकर 46वें और 43वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
बता दें कि ईआईयू, द इकोनॉमिस्ट का एक सहयोगी संगठन है,जो हर साल अपना ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स जारी करता है। लिवेबिलिटी इंडेक्स की प्रमुख उपासना दत्त ने कहा कि एशिया और मध्य पूर्व की विकासशील देशों के शहरों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अस्पतालों और स्वास्थ्य व्यवस्था में परिवर्तन हुए हैं।
यह भी पढ़ें- इस शहर में एक साथ आए लाखों 'घुसपैठिये', ये एलियन या दूसरे शहर के प्राणी नहीं बल्कि...












Click it and Unblock the Notifications