इस शहर में एक साथ आए लाखों 'घुसपैठिये', ये एलियन या दूसरे शहर के प्राणी नहीं बल्कि...

Millions Of Crickets: अचानक आए बिन बुलाए मेहमान तो किसी को भी नहीं पसंद होते। लेकिन इन दिनों एक शहर में ऐसे ही बिन बुलाए मेहमानों ने हमला बोला है और लोग इन मेहमानों से इतने परेशान हैं कि उनका जीना दूभर हो गया है।

शहर में आए ये मेहमान कोई एलियन या फिर बॉडी स्नैचर्स नहीं बल्कि झींगुर हैं। अमेरिका के एल्को शहर में ये झींगुर लाखों की संख्या में पहुंच चुके हैं। ये झींगुर झुंड में सड़कों और घरों में कब्जा जमाए बैठे हैं। यहां तक कि अस्पताल के रास्ते पर भी इन्होंने कब्जा कर लिया है।

CRedit: @Old_fashioned59

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन जीवों की इतनी बड़ी तादाद के यहां हमला बोलने के बाद वे तंग आ चुके हैं। कोलेट रेनॉल्ड्स ने सीबीएस को बताया कि अजीब महसूस हो रहा है। जब आप घर के अंदर होते हो तो ऐसा लगता है मानो बारिश हो रही हो। ये झींगुर कहीं जाने नहीं देते और गिर जाते हैं।

इतना ही नहीं इमरजेंसी समस्याओं के लिए भी ये कीड़े दिक्कत पैदा कर रहे हैं। नॉर्थईस्टर्न नेवादा रीजनल अस्पताल के स्टीव बरोज ने स्थानीय केएसएल टीवी को बताया कि मरीजों को अस्पताल ले जाते वक्त सामने से पत्ते उड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे पास एक ट्रैक्टर भी था, जिस पर स्नोप्लाउ लगा हुआ था ताकि झींगुरों को ढेर पर धकेला जा सके और हटाया जा सके।

नेवादा के स्टेट एंटोमोलॉजिस्ट जेफ नाइट ने कहा कि इस क्षेत्र में झींगुर के इतने बड़े झुंड असामान्य नहीं हैं। लेकिन जंगलों में आग लगने की वजह से इनकी शहरों में बढ़ती आबादी पर ध्यान दिया जाना चाहिए। ऐसे में एल्को के लोगों के लिए बुरी खबर है कि वे कुछ नहीं कर सकते। बस उन्हें खत्म होने का इंतजार करना होगा।

ये ठीक ऐसी ही है, जैसे किसानों को टिड्डी दल परेशान करते हैं। कई बार तो लाखों की संख्या में टिड्डियों ने आकर तबाही मचाई है। लेकिन इस तरह झींगुरों का अचानक एक साथ बड़ी संख्या में आने से लोग बेहद परेशान नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+