खुशहाल देशों की लिस्ट में सात स्थान नीचे खिसका भारत, पड़ोसी पाक-चीन से बहुत पीछे, बांग्लादेश से भी नीचे

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र की विश्व खुशहाली रिपोर्ट में भारत इस साल बीते साल के मुकाबले सात स्थान और नीचे आ गया है। भारत अब इस लिस्ट में 140वें स्थान पर है। 156 देशों की इस लिस्ट में भारत 2018 में इस फेहरिस्त में 133वें स्थान पर था। भारत के पड़ोसी देश, पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीन इस लिस्ट में उससे कहीं बेहतर स्थिति में हैं। बुधवार को ये रिपोर्ट जारी हुई है।

फिनलैंड सबसे खुशहाल, दक्षिण सूडान सबसे दुखी

फिनलैंड सबसे खुशहाल, दक्षिण सूडान सबसे दुखी

रिपोर्ट में फिनलैंड को लगातार दूसरे साल दुनिया का सबसे खुशहाल देश माना गया है। उसके बाद डेनमार्क, नॉर्वे, आइसलैंड और नीदरलैंड का स्थान है। दुनिया के ताकतवर और अमीर देशों में शुमार अमेरिका खुशहाली के मामले में 19 वें स्थान पर है। वहीं युद्धग्रस्त दक्षिण सूडान को इस सूची में सबसे नीचे 156 वीं जगह मिली है। यहां के लोग सबसे ज्यादा नाखुश हैं। इसके बाद मध्य अफ्रीकी गणराज्य 155वें, अफगानिस्तान 154, तंजानिया 153 और रवांडा 152वें पायदान पर हैं।

पड़ोसियों के मुकाबले काफी पीछे भारत

पड़ोसियों के मुकाबले काफी पीछे भारत

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान इस सूची 67वें, बांग्लादेश 125वें और चीन 93 वें स्थान पर है। पड़ोसियों के मुकाबले भारत 140 वें स्थान पर है, जो पाकिस्तान से दोगुने से भी बुरी स्थिति है। वहीं लगातार युद्ध की मार झेल रहे पड़ोसी अफगानिस्तान से भी भारत महज 14 स्थान ऊपर है। अफगानिस्तान 154 तो भारत 140वें स्थान पर है। लिस्ट में सबसे नीचे आए दक्षिण सूडान से भारत महज 16 स्थान बेहतर है।

कैसे बनती है ये लिस्ट

कैसे बनती है ये लिस्ट

संयुक्त राष्ट्र की ये सूची छह चीजों को बुनियाद मानकर तय की जाती है। इसमें आय, स्वस्थ जीवन प्रत्याशा, सामाजिक सपोर्ट, आजादी, विश्वास और उदारता शामिल हैं। वार्षिक विश्व खुशहाली रिपोर्ट को बनाते समय इस बात पर भी गौर किया जाता है कि संबंधित देशों में रहने वाले लोगों की चिंता, उदासी और क्रोध सहित नकारात्मक भावनाओं में कितनी वृद्धि हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+