Global Investors Summit: विशाखापत्तन में जुटेंगे 8,000 उद्योगों के प्रतिनिधि , 2 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य
ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट में करीब 20 से 25 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। जिनसे सामने आंध्र प्रदेश सरकार विशाखापत्तन में अपने निवेश की खास नीति पर चर्चा करेगी।

विशाखापत्तन में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit-2023) में टॉप उद्योगों के प्रमुख होंगे शामिल। समिट लिए आंध्र प्रदेश की वाई एस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली आंध्र प्रदेश सरकार ने 2 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा है। इस समिट में देश भर के शीर्ष व्यापार और उद्योग हितधारकों सहित कई उद्योगों और संगठनों के 8,000 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट 3 और 4 मार्च को आयोजित की जाएगी।
20-25 के प्रतिनिध होंगे शामिल
आईटी और उद्योग मंत्री गुडिवाड़ा अमरनाथ ने TNIE के साथ एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में 8,000 प्रतिनिधि शामिल होंगे। मीट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी, आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के अध्यक्ष नवीन जिंदल, भारत बायोटेक के संस्थापक और अध्यक्ष कृष्णा एल्ला और टेस्ला के सह-संस्थापक और पूर्व सीईओ मार्टिन एबरहार्ड जैसे उद्योग के दिग्गजों आमंत्रित किया गया है। मीट में अडानी पोर्ट्स के सीईओ करण अडानी भी मौजूद रहेंगे। यूरोपियन इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स सहित यूरोप के 26 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 20-25 देशों के प्रतिनिधियों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है।
निवेश के लिए सरकार का ये है प्लान
आईटी और उद्योग मंत्री गुडिवाड़ा अमरनाथ के मुताबिक आंध्र प्रदेश सरकार उद्योग की आवश्यकताओं के अनुसार लोगों को तैयार करने के लिए 175 कौशल केंद्र और एक कौशल विश्वविद्यालय शुरू करने की योजना बना रही है। मंत्री ने कहा, "विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश के लिए इंजन (विकास का) होगा। हम निश्चित रूप से इसे एक वैश्विक आईटी गंतव्य के रूप में एक ऐसे वातावरण के साथ प्रदर्शित करेंगे जो देश में किसी अन्य स्थान पर नहीं है। ऐसे में विजाग में उद्योगों के लिए निवेश अहम होगा"। उन्होंने कहा, "स्टार्टअप्स के लिए आवंटित तीन लाख वर्ग फुट भूमि के साथ, हम तेलंगाना में टी-हब के समान एक नया प्रतिष्ठित टॉवर लेकर आएंगे। उम्मीद है कि शिखर सम्मेलन के बाद ये संभव हो सकेगा। सम्मेलन के दौरान जो कोई भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करता है या प्रस्ताव के साथ आता है, सरकार 30 दिनों के भीतर जमीन देगी। हमारे पास सिंगल-विंडो अनुमति भी है, जो 23 विभागों द्वारा 21 दिनों में प्रदान की जाएगी। और अगर वे छह महीने के भीतर अपना काम शुरू कर देते हैं, तो हम अतिरिक्त मदद की पेशकश करेंगे"।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications