ग्‍लैमर से भरी रहस्यमयी बिजनेसमैन सुब्रत रॉय की लाइफस्‍टाइल: देखें तस्‍वीरें

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। सहारा समूह प्रमुख सुब्रत राय ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सर्वोच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था, लेकिन पुलिस गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार करने में नाकाम रही थी। उन्हें चार मार्च को सर्वोच्च न्यायालय के सामने पेश होना है। अधिकारियों के मुताबिक राय दिल्ली के एक होटल में एक संवाददाता सम्मेलन करने वाले थे, लेकिन सहारा इंडिया परिवार के अधिकारियों ने पुलिस से कहा कि वह आत्मसमर्पण करना चाहते हैं। उन्होंने उसके बाद आत्मसमर्पण कर दिया और उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

सूत्रों के मुताबिक उनकी गिरफ्तारी के ठीक बाद दिल्ली पुलिस ने उनकी ट्रांजिट रिमांड की मांग की थी, ताकि उनकी अदालत में पेशी की जा सके। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनके आत्मसमर्पण के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें चार मार्च तक हिरासत में रखा जाएगा। इसी दिन उनकी अदालत में पेशी होगी। अभी तक राय को सहारा शहर परिसर में ही रखा गया है, जहां वह रहते हैं। संभव है कि उन्हें घर में ही नजरबंद किया जाए। उनका आत्मसमर्पण मीडिया को दिए बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह फरार नहीं हैं और इसके साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों से न्यायालय के निर्देश के अनुसार काम करने का अनुरोध किया था।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार हुए सुब्रत रॉय भारत के तेजतर्रार और रहस्यमयी उद्योगपतियों में से एक हैं। वह देश के प्रमुख व्यापारिक घराने सहारा इंडिया के अध्यक्ष हैं। सहारा समूह के पास 682 अरब रुपए की संपत्ति है। वित्त क्षेत्र से अपना व्यवसाय शुरू कर वह विनिर्माण, विमानन और मीडिया के क्षेत्र में भी गए। उनका कारोबार विदेशों में भी फैला है। वह न्यूयॉर्क के लैंडमार्क प्लाजा होटल और लंदन के ग्रॉसवेनर हाउस के भी मालिक हैं। सहारा इंडिया भारतीय हॉकी टीम की प्रायोजक भी है। साथ ही उनकी फोर्स इंडिया नाम की फॉर्मूला वन टीम में भी हिस्सेदारी है। 11 लाख से अधिक कर्मचारियों के साथ सहारा इंडिया देश में रोजगार देने वाली निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी है। वैसे सुब्रत रॉय अपनी विलासितापूर्ण लाइफ स्‍टाइल को लेकर खासा सुर्खियों में रहते हैं।

तो आईए तस्‍वीरों में देखते हैं सुब्रत रॉय की जीवनशैली:

अमिताभ बच्‍चन के करीबी दोस्‍त हैं सुब्रत रॉय

अमिताभ बच्‍चन के करीबी दोस्‍त हैं सुब्रत रॉय

सहारा चीफ सुब्रत रॉय बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को अपना करीबी मित्र बताते हैं। वैसे भी सुब्रत रॉय के किसी भी समारोह में अमिताभ बच्‍चन अपने परिवार के साथ जरूर शामिल होते हैं।

रॉय के बेटों की शादी शताब्दी की सबसे चर्चित शादी रही

रॉय के बेटों की शादी शताब्दी की सबसे चर्चित शादी रही

साल 2004 में हुई क्लिक करें सुब्रत रॉय के दोनों बेटों की शादी का जश्न करीब एक पखवाड़े तक मनाया गया था। इसे इस शताब्दी की सबसे चर्चित भारतीय शादी बताया गया था और यह शादी मीडिया में छाई रही थी। शादी समारोह में करीब दस हजार लोग शामिल हुए थे। इसमें व्यवसाय जगत की हस्तियां, बॉलीवुड के सितारे, क्रिकेट खिलाड़ी और फैशन जगत के दिग्गज शामिल हुए थे।

शादी में बतौर मेहमान आए थे अटल बिहारी वाजपेयी

शादी में बतौर मेहमान आए थे अटल बिहारी वाजपेयी

सुब्रत रॉय के दोनो बेटों की शादी में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुँचे थे।

टोनी ब्‍लेयर को भी करीबी मानते हैं सुब्रत रॉय

टोनी ब्‍लेयर को भी करीबी मानते हैं सुब्रत रॉय

सुब्रत रॉय ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के साथ कंधा मिलाते नजर आते हैं। उनका कहना है कि उनके अच्‍छे संबंध हैं।

व्हाइट हाउस और बकिंघम पैलेस की तरह बना है रॉय का घर

व्हाइट हाउस और बकिंघम पैलेस की तरह बना है रॉय का घर

सहारा प्रमुख ठाठ बाट से जीते हैं। उनके पास निजी विमानों और हेलिकॉप्टरों का अपना बेड़ा है। उनका एक घर अमरीकी राष्ट्रपति के कार्यालय व्हाइट हाउस की तरह बना है। एक निजी शहर में बना उनका एक घर लाखों डॉलर की लागत से तैयार हुआ है, जो कि ब्रिटेन के शाही निवास बकिंघम पैलेस की अनुकृति है। जानकारी के मुताबिक लखनऊ में अपना घर बनवाने से पहले सुब्रत रॉय ने दो आर्किटेक्‍ट को अमेरिका भेजा था ताकि वो व्‍हाइट हाउस देखकर आएं।

महंगी कारों की लंबी लाइन है सुब्रत के घर में

महंगी कारों की लंबी लाइन है सुब्रत के घर में

सहारा चीफ सुब्रत रॉय के घर में रोल्स रॉयस, बेनटली और बीएमडब्लू जैसी मंहगी कारों का बेड़ा है। इतना ही नहीं उनके पास निजी विमानों और हेलिकॉप्टरों का भी अपना बेड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+