सुहाने सफर के लिये रेलवे को दीजिये अपनी राय

नई दिल्ली(ब्यूरो)। आपकी रेल यात्रा कैसे सुखद और बेहतर हो, ये जानना चाहता है रेलवे विभाग। दरअसल उसकी तरफ से यात्रा के दौरान आवश्यक बिस्तरबंद सामान जैसे चादर, तकिया, तौलिए और कम्बल आदि के लिए यात्रियों की पसंद जानने के लिए एक सर्वेक्षण की शुरूआत की है। आप अपनी राय वनइंडिया के माध्यम से इस आर्टिकल में नीचे कमेंट करके पहुंचा सकते हैं।

हालांकि रेल मंत्रालय ने इस संबंध में विस्तृत प्रश्नावली अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है, जिसमें यात्री अपनी राय दे सकते हैं। इस प्रश्नावली को अगले माह की 17 अगस्तर तक ऑनलाइन भरा जा सकता है। प्रश्नावली में बिस्तरों से जुड़े सभी मुद्दों जैसे स्वनच्छता और रंगों, आकार, डिजाइन से जुड़ी अपनी पसंदों और संभावित शुल्क़ आदि के बारे में राय दी जा सकती है।

गोपनीय रखा जाएगा

रेलवे का कहना है कि इस प्रश्नावली से संबंधित जानकारी केवल अनुसन्धान कार्यों के लिए प्रयोग की जाएगी और इसे निजी और गोपनीय रखा जाएगा। भारतीय रेल ने राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएफटी) के साथ बिस्तरों की गुणवत्ता और डिजाइन तथा अन्य संबंधित मुद्दों पर कार्य के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। लगातार रेल सफर करने वाले राजधानी के बिजनेसमैन मनोज सहगल कहते है कि ये रेलवे की बेहतर पहल है। इससे रेल विभाग को यात्रियों की पसंद का पता चल सकेगा।

निफ्ट से बातचीत

यह सर्वेक्षण निफ्ट के साथ विचार-विमर्श के बाद डिजाइन किया गया है। इस सर्वेक्षण से उपलब्धि आंकड़े भी इसमें महत्वपूर्ण भाग निभाएंगे रेलमंत्री श्री सुरेश प्रभाकर प्रभु मानते हैं कि रेल प्रशासन और रेल यात्रियों के बीच बेहतर संबंध होना चाहिए और यात्रियों के लिए सुविधाएं और सेवा बढ़ाने के उदेश्य से यात्रियों का पक्ष जानना बहुत आवश्यक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+