10 दिन पहले हुई थी लड़के से दोस्‍ती, स्‍कूल के बहाने होटल में मिलने पहुंच गई लड़की, फिर वहां जो हुआ...

धनबाद। झारखंड के धनबाद के एक होटल से पुलिस ने दो अलग-अलग कमरों से दो कपल को पकड़ा है। इनमें से एक कपल की 10 दिन पहले ही सोशल मीडिया पर दोस्‍ती हुई थी। दरअसल होटल में स्‍कूल यूनिफॉर्म में लड़की को जाता देख लोगों को थोड़ा अजीब लगा और फिर ये बात पुलिस तक पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने फौरन होटल में छापा मारा। जब पुलिस ने दोनों कमरों को खुलवाया तो लड़कियां बाथरूम में छिप गईं। पुलिस ने लड़कों से जब पूछताछ की तो वो शांत हो गए। उसके बाद बाथरूम से लड़कियों को बरामद किया गया। पुलिस ने फोन कर लड़कियों के परिजनों को थाने बुलाया। बांड भराने के बाद लड़कियों को उनके पेरेन्ट्स के हवाले कर दिया गया। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

आपस में दोनों लड़के रिश्‍तेदार हैं

आपस में दोनों लड़के रिश्‍तेदार हैं

बरटांड़ एरिया के मधुलिका इन होटल में पकड़े गए लड़कों में एक पुराना बाजार का कपड़ा कारोबारी है, जबकि दूसरा आसनसोल का रहने वाला सीए का स्टूडेंट है। दोनों रिश्तेदार हैं। वहीं लड़कियों में से एक धनबाद के एक मशहूर स्कूल की स्टूडेंट है, तो दूसरी कतरास की रहने वाली। दोनों लड़कों ने लड़कियों से मिलने के लिए अलग-अलग कमरे बुक किए थे।

सोशल मीडिया पर हुई थी मुलाकात

सोशल मीडिया पर हुई थी मुलाकात

जानकारी के मुताबिक होटल में पकड़ी गई छात्रा की मुलाकात 10 दिन पहले ही कपड़ा करोबारी से हुई थी। दोनों सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे के कॉन्टेक्ट में आए। फिर होटल में मिलना तय किया था। पकड़ी गई लड़कियों में से एक कतरास रहने वाली है और उसके साथ मिले आसनसोल के लड़के से पुरानी जान-पहचान थी। लड़की कोलकाता में रहकर सीएस की पढ़ाई कर रही थी। जब वह कतरास आई, तो वह लड़का भी धनबाद आ गया।

बांड भरवाकर पुलिस ने लड़कियों को छोड़ा

बांड भरवाकर पुलिस ने लड़कियों को छोड़ा

लड़के और लड़कियों के आईडी प्रूफ भी जब्त कर लिए गए हैं। लड़कियों के परिजनों को फाेन कर थाने बुलाया गया। बांड भराने के बाद लड़कियों को उनके पेरेन्ट्स के हवाले कर दिया गया। लड़कों से हिरासत में पूछताछ की जा रही है। होटल मैनेजमेंट का कहना है कि उन्होंने प्रॉसेस पूरी कर ही कमरे दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+