शादीशुदा निकला प्रेमी तो प्रेमिका ने अपने दूसरे ब्वॉयफ्रेंड से करा दी हत्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक प्रेमी ने किसी और से शादी कर ली यह बात प्रेमिका ने को इतनी नागवार गुजरी कि अपने मोहल्ले के लड़कों के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामला राजधानी रायपुर का है जहां कुछ दिन पहले वीआईपी रोड के पास एक युवक की लाश मिली थी, जिसकी जांच पुलिस कर रही थी जिसमें ये बात सामने आई था कि मृतक दो लड़कों व एक लड़की के साथ पार्टी करने के लिए घटनास्थल वाली जगह देखा गया था। के जांच के बाद इस घटना का खुलासा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने प्रेमिका, उसके एक और प्रेमी और एक युवक को गिरफ्तार किया है।

girlfriend killed his boyfriend through contract killing with another boyfriend

जानकारी के मुताबिक मृतक सुशील बघेल का नेहरू नगर कोतवाली निवासी जमुना सोनी से जान पहचान हुई। धीरे धीरे जमुना सोनी से सुशील बघेल में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। सुशील बघेल ने प्रेमिका जमुना सोनी से छुपाकर रखा कि वो शादीशुदा है। जब इसकी जानकारी जमुना सोनी को हुई तो वो तिलमिला उठी। उसने अपने एक और प्रेमी विनय वाल्दे जो कि गोगांव का निवासी हैं उसे सुशील की सुपारी दे दी। हालांकि प्रेमिका ने उसे बस इतना ही कहा था, कि वो उसका हाथ पैर तोड़कर सबक सिखाए, लेकिन आसपड़ोस वालों का कहना है कि विनय के साथ भी आरोपी महिला जमुना सोनी का प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इधर विनय की भी सुशील से पहले से पहचान थी। दो दिन पहले विनय ने सुशील को वीआईपी रोड पर शराब पीने के लिए बुलाया। दोनों ने जमकर शराब पी, उसके बाद आरोपी विनय ने पहले तो सुशील के ऊपर चाकू से हमला किया उसके बाद अपने साथी के साथ मिलकर उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मामले में मुख्य आरोपी जमुना सोनी सहित विनय की गिरफ्तारी पुलिस ने कर ली है। फिलहाल मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत उसके सहयोगी व प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही ही।

ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया के जरिए इस महिला ने कुछ ऐसा कर दिखाया जो सरकार भी नहीं कर पाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+